Manu Gulati Dance दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर और छात्राओं का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह डांस वीडियो दिल्ली के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स फनी कमेंट्स कर रहे। वहीं, कुछ लोग महिला टीचर के द्वारा क्लास में की गई इस हरकत का विरोध भी कर रहे हैं।
Manu Gulati Dance : कजरा मोहब्बत वाला पर टीचर मैडम के धमाकेदार डांस

- Manu Gulati Dance दिल्ली के सरकारी स्कूल की इस महिला टीचर ने छात्राओं के साथ क्लास में ऐसा धमाकेदार डांस किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। महिला टीचर ने बच्चों के साथ कजरा मोहब्बत वाला.. गाने की धुन पर डांस किया है।

- वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मनु गुलाटी नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो में हालांकि ऐसा कोई अश्लील या आपत्तिजनक स्थिति नहीं दिख रही, मगर कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया है और कहा है कि इसकी क्लास में कोई जरूरत नहीं थी।
Manu Gulati Dance दिल्ली शहर का सारा मीना बाजार ले के..

- Manu Gulati Dance मनु गुलाटी ने इस वीडियो के साथ कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, दिल्ली शहर का सारा मीना बाजार ले के। समर कैंप के अंतिम दिन हमारा डांस। इससे खुशी ओर एकता के कुछ बेहतरीन पल का अहसास हुआ। इस वीडियो को अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने देखा। करीब साढ़े 21 हजार लोगों ने इसे पसंद किया, जबकि ढाई हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, लगभग साढ़े तीन सौ यूजर्स ने इस पर अपने कमेंट दिए हैं।
खबर में पढ़िए – रात में क्यों महिला बन जाता है पति https://shininguttarakhandnews.com/husband-adorns-lipstick/