Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun
Dropdi Murmu जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, विपक्ष गठबंधन ने जहां यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है तो वहीं अब आदिवासी समाज से आने वाली महिला नेता द्रोपदी मुर्मू को प्रेसिडेंट उम्मीदवार बनाया है।
Dropdi Murmu देश की पहली आदिवासी उम्मीदवार बनी

- Dropdi Murmu देश के नए राष्ट्रपति के नाम पर एनडीए में कई लोगों के नाम बीते कुछ दिनों से लिए जा रहे थे जिनमें मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम पर मुख्तार अब्बास नकवी और कई नाम शामिल थे तो वही कहा जा रहा था कि वेंकैया नायडू को भी पार्टी प्रेसिडेंट बना सकती है । लेकिन राजनीतिक नफे नुकसान को देखते हुए देश को पहली बार भाजपा ने आदिवासी महिला उम्मीदवार दे दिया है। जिन लोगों का नाम भाजपा के राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर लिया जा रहा था , उनमें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था । मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनेंगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन आइए हम आपको बताते हैं द्रौपदी मुर्मू के बारे में 6 बातें-

- Dropdi Murmu द्रौपदी मुर्मू का 20 जून 1958 को हुआ। वो संथाल आदिवासी हैं। वो ओडिशा के मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव की रहने वाली हैं। द्रौपदी मुर्मू के पति और दो बेटों का निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी है जो विवाहित है।उन्होंने बीए (आर्ट्स) की पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले वो टीचर और सरकारी क्लर्क के तौर पर काम कर चुकी हैं।3- द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक करियर 1997 में शुरू हुआ जब वो राजरंगपुर जिले से नगरनिगम पार्षद चुनी गईं।4- साल 2000 में वो राजरंगपुर से पहली बार विधायक बनीं। वो इस सीट से दो बार विधायक रहीं।

- Drodpi Murmu ओडिशा की नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) की गठबंधन सरकार में साल 2000 से 2004 के बीच कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।6- साल 2007 में उन्हें ओडिशा विधान सभा का सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना गया और नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खबर में – चाय वाला बेवफा है –https://shininguttarakhandnews.com/bewafa-chai-wala/

