Special Story By : Anita Tiwari , Dehradun
Kedarnath धाम … दुनियाभर के शिव भक्तों की पहाड़ में स्थित शिवधाम की सबसे रोमांचक तीर्थ यात्रा मानी जाती है। देश दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को केदारपुरी आते हैं। ऐसे में दुनियाभर की नज़र पवित्र कपाट के खुलने की तारीख पर टिकी होती है। इसी लिए जब ये घोषणा हुयी कि केदार बाबा के कपाट छह मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे तो लोगों में जोश भर गया। आपको बता दें कि परम्परा के अनुसार महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 12वें ज्योतिर्लिंग में शामिल भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
12वें ज्योतिर्लिंग में शामिल भगवान Kedarnath केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय

शीतकाल के छह महीने कपाट बंद होने के बाद Kedarnath के कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने के साथ ही ये भी तय हुआ कि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।

तय किये गए शेड्यूल के अनुसार 2 मई को डोली गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड वह रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को Kedarnath धाम पहुंचेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Kedarnath के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के धर्माधिकारी ओंकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठी गणों द्वारा पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त निश्चित किया गया। तो अगर आप भी बाबा केदार के दर्शन और तीर्थ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो तैयारी शुरू कर दीजिये ….
ये खबर भी ज़रूर पढ़ें – महिला क्रिकेट टीम भिड़ेगी पाकिस्तान से https://shininguttarakhandnews.com/icc-women-world-cup-2022/

