ICC Women World Cup 2022 : टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च को पाकिस्तान के साथ

Special Report By – Abhilash Khanduri , Dehradun

ICC Women World Cup 2022  क्रिकेट महाकुंभ यानी World Cup  में भारतीय महिला टीम अपना दमखम दिखाने को तैयार है। टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट में अपने पहले मुकाबले में ही सबसे तगड़ा मुकाबला खेलना है  पाकिस्तान के खिलाफ ..  आपको यहाँ बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में खेला जाना है। भारतीय टीम मिताली राज की कप्तानी में एक बार फिर से इस खिताब को जीतने की कोशिश में उतरेगी।

ICC Women World Cup 2022 में भारत का कार्यक्रम

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूजीलैंड में

ICC Women World Cup 2022 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च रविवार को पाकिस्तान के साथ होगा। इसके बाद 10 मार्च को भारतीय टीम मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। 12 मार्च वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की टक्कर होगी। टूर्नामेंट में भारत का चौथा मुकाबला इंग्लैंड की टीम के साथ 16 मार्च को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से भारतीय टीम करेगी आगाज
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से भारतीय टीम करेगी आगाज

19 मार्च को भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड में खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया 22 मार्च को खेलने उतरेगी। आखिरी लीग मैच में भारत का सामना 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

पढ़िए ये एक दिलचस्प खबर है – हरीश रावत पर भाजपा का बड़ा आरोप https://shininguttarakhandnews.com/harish-rawat-vs-puran-phartyal/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.