
Bullet Baba Temple अनोखे बुलेट मंदिर की रोचक कथा पढ़िए

Bullet Baba Temple बुलेट बाबा मंदिर NH-62 जोधपुर-पाली एक्सप्रेसवे पर बना है. यह जोधपुर से लगभग 50 किमी और पाली से लगभग 20 किमी दूर है. बाइक की पूजा होने वाला यह मंदिर ओम बन्ना को समर्पित है. राजस्थान में राजपूत नवयुवकों को बन्ना कहा जाता है. ओम बन्ना का पूरा नाम ओम सिंह राठौड़ था. वह पाली शहर के पास स्थित चोटिला गांव के ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के पुत्र थे.

- Bullet Baba Temple लगभग 30 साल पहले 1988 में ओम बन्ना एक शाम अपनी बुलेट 350 पर बांगड़ी से चोटिला गांव लौट रहे थे. पाली के पास अचानक ओम बन्ना को लगा कि सड़क पर कोई है. बचने के लिए उन्होंने जैसे ही अपनी बाइक घुमाई, बाइक सड़क पर आ रहे ट्रक से भिड़कर एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि ओम बन्ना की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. ओम बन्ना के एक्सिडेंट के बाद पुलिस उनका शव और बाइक थाने ले गई. लेकिन बाइक रहस्यमयी ढंग से पुलिस थाने से गायब हो गई और दुर्घटना वाली जगह पर मिली.
Bullet Baba Temple आस्था के साथ होता है मंदिर में आयोजन

- Bullet Baba Temple उसके बाद पुलिस बाइक को फिर से थाने ले आई लेकिन अगली सुबह फिर बाइक थाने से गायब हो गई और उसी घटना स्थल पर पहुंच गई. दूसरी बार ऐसा होने पर पुलिस को शक हुआ तो बाइक को फिर थाने में लाकर जंजीरों से बांध दिया गया और फ्यूल टैंक को खाली कर दिया गया. इस बार बाइक की निगरानी की गई. तब पुलिसवालों ने देखा कि जंजीरों में बंधी बाइक खुद-ब-खुद स्टार्ट हुई और जंजीरें तोड़ती हुई घटनास्थल पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिसवालों ने सोचा कि बाइक को घर पर खड़ा कर दिया जाए. लेकिन घर से भी बाइक वहीं घटनास्थल पर पहुंच गई.

Bullet Baba Temple : मोटरसाइकिल वाला मंदिर - Bullet Baba Temple ओम बन्ना के पिताजी ने इसे ओम बन्ना की इच्छा माना और बाइक को वहीं चबूतरा बनाकर खड़ा कर दिया गया. गांव वालों ने बुलेट बाइक की पूजा शुरू कर दी. फिर यहां मंदिर का निर्माण कर दिया गया और इसे बुलेट बाबा मंदिर उर्फ ओम बन्ना धाम नाम दिया गया. इस रास्ते से गुजरने वाले यात्री आते-जाते समय ओम बन्ना के मंदिर में कुशल यात्रा की प्रार्थना करके ही आगे बढ़ते हैं. कहा जाता है कि पहले चोटिला गांव के आसपास बहुत अधिक सड़क हादसे हुआ करते थे. लेकिन ओम बन्ना की मौत और उनकी बाइक का मंदिर बनने के बाद अब ये काफी कम हो चुके हैं…
खबर में पढ़ें – फेसबुक का लालनटॉप बदलाव https://shininguttarakhandnews.com/facebook-update-version/

