Special Report – Anita Tiwari

IAS Sonika उत्तराखंड की सीनियर आईएएस सोनिका ने कुछ घंटे पहले ही देहरादून के डीएम का चार्ज सम्हाला है। उन्होंने ऐसे समय में पद संभाला है जब प्रदेश में मौसम और बारिश एक बड़ी चुनौती बन गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है और मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दे रखे हैं। ऐसी स्थिति में लगातार नदी नालों के किनारे मौसम की बारिश से बड़ी चुनौती नजर आ रही है। देहरादून में नदियों के किनारे रहने वाले हजारों लोगों को राहत देने और उनकी जान-माल की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सोनिका खुद सड़कों पर उतरी और कई इलाकों में जाकर उन्होंने हालात का जायजा लिया।
IAS Sonika : कुर्सी सम्हालते ही सड़क पर दिखीं डीएम सोनिका

- IAS Sonika जिलाधिकारी ने संगम विहार गांधीग्राम बिंदाल और रिस्पना के निरीक्षण के दौरान नगर निगम को नदी नालों की साफ-सफाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल और रास्तों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसी दौरान डीएम सोनिका लोगों से बात करती भी दिखाई दी। डीएम ने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना और संभावित खतरों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिया।
- IAS Sonika आपको बता दें कि हर साल बारिश में बड़ी संख्या में बिंदाल और रिस्पना नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है और उनकी गृहस्थी भी तबाह हो जाती है। ऐसे में जिलाधिकारी ने खुद राजधानी की नदियों के किनारे रहने वालों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को निरीक्षण के दौरान करीब से जाना और मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
-

IAS Sonika : कुर्सी सम्हालते ही सड़क पर दिखीं डीएम सोनिका - IAS Sonika आपको बता दें कि राजधानी की दो नदियो , बिंदाल और रिस्पना के किनारे बड़ी संख्या में झोपड़ियों और बस्तियों में लोग रहते है। ये वो मलिन बस्तियां हैं जिस पर राजनीती भी खूब होती है और मालिकाना हक़ के नाम पर वोट भी बटोरे जाते हैं। लेकिन जब हालात आपदा जैसी हो जाती है तो सबसे पहले आफत भी इन्हीं बस्तीवालों पर मंडराती है।
ये पढ़कर आप भी घड़ियाली आंसू मत बहाना https://shininguttarakhandnews.com/crocodile-tears-reality/

