Sleep Problem आप कम सो रहे हैं कैसे पहचानें ?

Sleep Problem  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खाना है उतनी ही नींद भी है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन भरपूर और अच्छी नींद नहीं लेते तो इसका सेहत पर बुरा असर होगा। खासतौर से युवाओं में नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए नींद से जुड़ी आदतें कोई मामूली बात नहीं हैं, इसका असर दिमाग, शरीर और मन पर पड़ता है। अच्छी नींद आपको फिजिकली और मेंटली स्वस्थ और तरोताजा बनाने में मदद करती है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।हालांकि सिर्फ अच्छी नींद ही एक पहलू नहीं है। इसमें आपकी सोने की दिनचर्या, सोने से पहले आप क्या खाते या पीते हैं, आपकी नींद कितनी देर की और कैसी है ये सब भी मायने रखता है। यहां तक कि खर्राटे लेना या रात में बार-बार जागना जैसी आदतें भी नींद को प्रभावित करती हैं। लगातार खराब नींद से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

नींद और बीपी का कनेक्शन Sleep Problem 

इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉक्टर भुमेश त्यागी से बात की और जाना कि नींद कैसे ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। जब आप कम सोते हैं तो शरीर में तनाव और हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे रक्तचाप (BP) बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तनाव हार्मोन बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

क्या कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है?

डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती या नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, तो आपका ब्लड प्रेशर इससे बढ़ सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं और अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे चुपचाप और धीरे-धीरे समय के साथ हार्मोन, हृदय गति और रक्त वाहिकाओं के कार्य को प्रभावित कर सकता है।

नींद पूरी न होने के लक्षण

रात में नींद पूरी नहीं होने पर शरीर संकेत देने लगता है। नींद की कमी होने पर सुबह आपको उठने के बाद आलस रहेगा और सुस्ती महसूस होगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह जागने के बाद आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना या सिरदर्द रहता है तो समझ लें कि नींद अच्छी नहीं है। रातभर सोने से बाद भी शरीर रिलेक्स नहीं है और सुबह उठने के बाद बेचैनी जैसी महसूस हो रही है तो समझ लें नींद अच्छी नहीं आई।