Dulhan Farar दूल्हा आने से पहले दुल्हनिया हुए फुर्र

Dulhan Farar शादी की तैयारियां दोनों तरफ हो रही थी। दूल्हा अपनी दुल्हनिया के लिए सजने संवारने का सामान खरीद रहा था घरवाले बहू के स्वागत के लिए घर सजा रहे थे और लड़की के घरवाले बारात का स्वागत करने का प्लान बना रहे थे लेकिन ऐसा कुछ न हो सका क्योंकि बीच में आ गयी आशिकी और दुल्हनिया अपने प्रेमी संग हो गयी नौ दो ग्यारह ….

उत्तराखंड के बाजपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन प्रेमी के संग गायब हो गई। इससे शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। यह घटना नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। बाजपुर शहर निवासी एक युवक की शादी यूपी के रामपुर जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। दो नवंबर को शादी होनी थी। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों को बाजपुर आकर रविवार को दिन में शादी की रस्म पूरी करनी थी।

लड़का पक्ष की ओर से एक मैदान में शादी समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। सूचना मिली कि दुल्हन शनिवार रात घर से अचानक गायब गई है। हैरान करने वाली खबर मिलते ही दूल्हे को झटका लगा। इससे लड़के पक्ष की ओर से चल रही तैयारियों को ग्रहण लग गया। रविवार सुबह मैदान में लगाए टैंट को आनन फानन में हटा दिया गया। दुल्हनिया के इस फैसले और फरारी की घटना से लड़के पक्ष के परिवार में हलचल सी मच गई। परिवार के कुछ लोग पुलिस से शिकायत करने की बात कह रहे थे लेकिन संभ्रांत लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बताते हैं कि दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच सुलह हो गई है।