Special Story By : Abhilash Khanduri , Dehradun
Vanshika Murder in Dehradun सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास छात्रा की दिन दहाड़े हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी को सन्न कर देने वाली इस वारदात के आरोपी को न सिर्फ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है बल्कि पुरे मामले के खुलासे का भी दावा किया गया है।
Vanshika Murder in Dehradun आदित्य बात करने के लिए वंंशिका पर बना रहा था दबाव

आपको बता दें की गुरूवार को Vanshika Murder in Dehradun वारदात सामने आई थी जब एक युवक द्वारा एक युवती को गोली मारकर फरार होने की सुचना देहरादून पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर पुलिस टीम द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर अवस्था में घायल पड़ी छात्रा को हीलिंग टच हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सको द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में DIG SSP Dehradun वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और मृतक युवती के परिजनों को सूचना दी गयी … इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को अभियुक्त के हुलिये से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में तथा जनपद की सीमाओं पर स्थित अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्यीय बैरियरों पर प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।

Vanshika Murder in Dehradun पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में इस्तेमाल की गयी मोटर साइकिल और तमंचा बरामद किया गया। मृतक छात्रा के पिता राकेश बंसल द्वारा दर्ज़ कराइ गयी रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त आदित्य तोमर के विरूद्ध रिपोर्ट लिखवाई गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एसपी सिटी और सीओ नेहरू कालोनी के निर्देशन मे अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

आज मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आदित्य तोमर के हुलिये से मिलते जुलते एक युवक को शिवगंगा एन्क्लेव के निकट स्थित आर्मी हॉस्टल के पास झाड़ियों से संदिग्ध अवस्था में बाहर आते हुए देखा गया है। इस सुराग पर पुलिस टीम द्वारा शिवगंगा एनक्लेव के आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए शिवगंगा एनक्लेव को जाने वाली रोड पर स्थित पुल से करीब 300 मीटर आगे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम आदित्य तोमर बताया गया, और इस तरह से मित्रत्व पुलिस की तेज़ कार्यवाही से बड़ी घटना के अभियुक्त को धर दबोचा गया।

Vanshika Murder in Dehradun पूछताछ में अभियुक्त आदित्य तोमर ने बताई हत्या की वजह –
Vanshika Murder in Dehradun अभियुक्त आदित्य तोमर के मुताबिक वह सिद्धार्थ फार्मेसी आई0टी0 पार्क देहरादून में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है तथा मृतका अंशिका उसी के साथ पढती थी। लगभग एक माह पूर्व वंशिका द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो अपलोड की गयी थी, जिस पर आदित्य ने कमेंट किया , जिसको लेकर वदोनों के बीच कहासुनी हो गयी। इसके बाद वंशिका ने कालेज में उसके परिचित सीनियर छात्रों से इस सम्बन्ध में आदित्य की शिकायत की गयी, जिनके बाद आरोपी के घरवालों ने फोन कर इसकी जानकारी दी । इसके बाद कॉलेज बंद हो गया लेकिन 3 मार्च को कॉलेज के खुलने पर शाम के समय दोनों की मुलाकात कॉलेज के गेट के सामने हुई और फिर फेसबुक कमेंट के मसले पर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। वंशिका ने मौके पर अपने परिचित सीनियर छात्रों को बुला लिया और आदित्य से डरा धमकाकर जबरदस्ती वंशिका के पैर छूकर उससे माफी मंगवाई गयी।

Vanshika Murder in Dehradun इस बात को लेकर आदित्य आवेश में आ गया और उसके पास रखे एक तमंचे को लेकर वापस कॉलेज के पास आया। कॉलेज के पास ही दुकान में उसको वंशिका मिली, जहां आदित्य ने वंशिका को तमंचा दिखाकर उन लोगों को बुलाने की बात कही। इसी बीच फिर से दोनो के बीच हुई कहासुनी हो गयी जिसके बाद आदित्य ने वंशिका को गोली मार दी और पकडे जाने के डर से अपनी मोटर साइकिल व तमंचा मौके पर ही छोड़कर वहां से फरार हो गया। आज जब देहरादून पुलिस ने अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश किया तो आदित्य ने बताया कि वो देहरादून से भागने की फिराक में था लेकिन जगह-जगह देहरादून पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग को देखकर पकडे जाने के डर से रातभर वो रायपुर क्षेत्र में जंगल में छिपा रहा और आज फिर वहां से भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस द्वारा उसको गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से देहरादून में हुयी इस हत्या का 24 घंटे में खुलासा हो गया ….
ये खबर भी ज़रूर पढ़ें – महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट से किया करोड़ों का खेल https://shininguttarakhandnews.com/drugs-in-private-part/

