Satpal Maharaj : पाकिस्तान और टर्की  के लोग तिरंगे के सहारे यूक्रेन से बचकर निकले – Save Humanity

Special Story By : Ashish Tiwari , Uttarakhand 

 

Satpal Maharaj कैबिनेट मंत्री  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की

  • यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीयों को तिरंगे के सहारे वहां से सकुशल निकलने में मदद मिल रही है तो दूसरी ओर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सहारा लेकर टर्की और पाकिस्तान के लोग भी सुरक्षित निकल पा रहे हैं जो कि हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की
  • Satpal Maharaj ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में विश्व के देशों को भारत ने वार्ता के जरिए इसका समाधान निकालने की बात कही है। जबकि पश्चिमी देश अपने बयानों के जरिए यूक्रेन को उकसाने का काम कर रहे हैं।
भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है
भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है
  • कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध में वैक्यूम बंम (थर्मोबेरिक) युद्ध सामग्री के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ  उन्हें केमिकल वार से भी दूर रहने का सुझाव दिये जाने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन बमों के इस्तेमाल से तापमान बढ़ने के साथ-साथ इनसे ऑक्सीजन पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।
 पाकिस्तान और टर्की के लोग तिरंगे के सहारे यूक्रेन से बचकर निकले - सतपाल महाराज
पाकिस्तान और टर्की के लोग तिरंगे के सहारे यूक्रेन से बचकर निकले – सतपाल महाराज
  • कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति और विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के चलते आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। जिस प्रकार से बड़ी तादाद में उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की वतन वापसी हो रही है वह काबिले तारीफ है।
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड सहित सभी भारतीयों की सकुशल वापसी की कामना
  • Satpal Maharaj ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज यूक्रेन से अनेक भारतीयों सहित टर्की और पाकिस्तान के लोग भी तिरंगे के सहारे वहां से सुरक्षित निकल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत विश्व गुरु की भूमिका के लिए आगे बढ़ रहा है। 

must read this उत्तराखंड को जानना है तो मिलिए “लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी”  से https://shininguttarakhandnews.com/narendra-singh-negi-biography/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.