Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

CM with IAS उत्तराखंड हो या उत्तर प्रदेश या फिर कोई अन्य राज्य , सरकार चलाने में भले ही मुख्यमंत्री और मंत्री की कलम का अहम रोल हो लेकिन असल में तो नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचते हैं वो आईएएस जिनके विजन और कार्यशैली से जनता का जीवन प्रभावित होता है। कुछ ऐसे ही अफसर सरकार के ख़ास हो जाते हैं और उनकी हनक और प्रभाव में सरकार और खुद मुख्यमंत्री भी आ जाते हैं। खबर पडोसी राज्य यूपी से है जहाँ पिछले 6 सालों से सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ साए की तरह रहने वाले उनके खास आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
CM with IAS क्या ये है एक कडा सन्देश ?

-
CM with IAS यूपी में शासन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि योगी सरकार ने अवस्थी के सेवा विस्तार की जो फाइल केंद्र को भेजी थी उसको लौटा दी गई है। कुछ दिनों पहले ही अवनीश अवस्थी को ऊर्जा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। तब ऐसा कहा जा रहा था कि उनके सेवा विस्तार की फाइल सेंटर में भेजी गई और जल्द ही उनके सेवा विस्तार को मंजूरी मिल सकती है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि अवस्थी को सरकार पिछले दरवाजे से किसी अहम पद पर बैठाने की तैयारी में जुटी हुई है। हालांकि इसके अलावा भी कुछ विकल्प ऐसे हैं जिन्हें योगी सरकार अवस्थी पर आजमा सकती है।
CM with IAS उत्तराखंड में भी प्रभावी हैं कुछ IAS
- CM with IAS आपको यहाँ ये भी बता दें कि उत्तराखंड में तो ब्यूरोक्रेसी को लेकर अकसर नए नए मामले सामने आते रहते हैं। मंत्रियों के साथ टकराव का मसला हो या भ्र्ष्टाचार से जुड़ा खुलासा , यहाँ की ब्यूरोक्रेसी भी खासी चर्चित रहती है। अब ऐसे में योगी के खास अफसरों में गिने जाने वाले आईएएस अवनीश अवस्थी के सेवा विस्तार की फाइल दिल्ली डीओपीटी में भेजी गई थी।

- सरकार ने उनके एक साल के सेवा विस्तार की मांग की थी लेकिन उनके विस्तार को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। उनकी फाइल वापस लौटा दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अब योगी सरकार उनके लिए अलग से कोई कदम उठा सकती है। हालांकि अवनीश अवस्थी को सेवा विस्तार न मिलना काफी हैरान कर देने वाला है। जिस तरह से उन्होंने पिछले 6 साल में यूपी की ब्यूरोक्रेसी के पेंच कसें हैं उससे वो सरकार के दबंग अफसरों में गिने जाते रहे हैं।
खबर में पढ़ें – महिला कैदियों से कीजिये प्यारhttps://shininguttarakhandnews.com/women-behind-bars-web-site/

