IAS Uttarakhand देश में आपको तमाम ऐसे अफसर मिल जायेंगे जिनकी अपनी स्टाइल है और अपना काम करने का अनोखा तरीका होता है। इन्ही अफसरों में आजकल चर्चा हो रही है उत्तराखंड के एक ख़ास आईएएस की , जिनकी दिनचर्या भी ख़ास है , कामकाज का तरीका और जीवन की फिलॉसफी भी ख़ास है।
IAS Uttarakhand : उत्तराखंड के ये वरिष्ठ IAS चर्चाओं में

- IAS Uttarakhand हम बात कर रहे हैं 2004 बैच के आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम की , जो इन दिनों साइकिल से सचिवालय जाने को लेकर चर्चा में हैं… अब जो हम बताने जा रहे हैं वो ख़ास है क्योंकि ये अधिकारी अपनी कम्फर्टेबले सरकारी कार में नहीं बल्कि रोज सुबह लैपटॉप लेकर हेलमेट लगाकर अपने राजपुर रोड स्थित राज्य समेकित कार्यालय साइकिल से ही पहुंचते हैं. वापसी में भी साइकिल साथ होती है… आईएएस अफसर पुरुषोत्तम को साइकिल से दफ्तर जाना इतना पसंद है कि बरसात का मौसम चल रहा है और बारिश भी उनके साइकिलिंग के जुनून को कम नहीं कर पाती. उनके स्टाफ ने बताया कि साइकिल से आने के बावजूद वो कभी लेट नहीं होते बल्कि समय से पहले ऑफिस पहुंच जाते हैं.

IAS Uttarakhand रोजाना 20 किमी से ज्यादा की साइकिलिंग
- IAS Uttarakhand पुरुषोत्तम रोजाना सुबह 4 बजे से 5 बजे तक अपने निवास राजपुर रोड से मालदेवता की तरफ करीब 20 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं. इसके बाद वे साइकिल से ही दफ्तर जाते हैं. साइकिलिंग के दौरान वे फिजिकल फिटनेस की ट्रेकिंग के लिए स्ट्रावा सर्विस का उपयोग करते हैं. इससे ट्रैफिक से बचा जा सकता है और अपने लक्ष्य या जरूरत के अनुसार साइकिलिंग या अन्य कोई व्यायाम किया जा सकता है.

IAS Uttarakhand दिल्ली में भी साइकिल से जाते थे दफ्तर
- IAS Uttarakhand पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में भी सेवाएं दे चुके पुरुषोत्तम दिल्ली की हेवी ट्रैफिक से बचने के लिए वह अक्सर साइकिल से ही दफ्तर पहुंचा करते थे. इससे पहले पुरुषोत्तम उत्तराखंड में साल 2019 में कुमाऊं कमिश्नर के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बीवीआरसी पुरुषोत्तम साल 2012 में देहरादून के जिलाधिकारी रह चुके हैं. है न कमाल की जीवन शैली और कमाल के अफसर जिनको देख कर आज इस बीमारू माहौल में हमे और आपको भी सीख लेते हुए थोड़ा पसीना तो ज़रूर बहाना चाहिए।
अब ‘मोदी सर्किट’ का मज़ा लेगी दुनिया https://shininguttarakhandnews.com/modi-circuit-uttarakhand/

