Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Modi Circuit Uttarakhand दुनिया के प्रभावशाली लीडर और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज़िंदगी के कुछ घंटों का सफर आपको अलग ही रोमांच का अनुभव करायेगा। याद कीजिये 2019 का वो महीना कब दुनियाभर में ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ शो का प्रोमो लांच हुआ था और पीएम मोदी का अलग ही रूप दुनिया ने देखा था। अब उत्तराखंड का पर्यटन विभाग ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ शो में पीएम मोदी की ओर से तय किए गए रास्ते का अनुभव पर्यटकों को कराने के लिए एक सर्किट तैयार करने की योजना बना रहा है।
Modi Circuit Uttarakhand उत्तराखंड सरकार ‘मोदी सर्किट’ बनाने की तैयारी में

- Modi Circuit Uttarakhand उत्तराखंड सरकार अब ‘मोदी सर्किट’ बनाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, राज्य का पर्यटन विभाग जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंदर बेयर ग्रिल्स के साथ सर्वाइवल रियलिटी शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एक विशेष एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देखी गई जगहों और गतिविधियों को शामिल करते हुए एक पर्यटन सर्किट बनाने की योजना बना रहा है।

Modi Circuit Uttarakhand अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नेशनल पार्क में स्थानों की पहचान और पर्यटकों के आने और ठहरने की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। अगस्त 2019 में प्रसारित एपिसोड में ग्रिल्स पीएम मोदी के साथ मिलकर नेशनल पार्क में कई रोमांचकारी कार्य किए थे, जिसमें वह बाघों के बहुलता वाले इलाके में गए थे। इसके साथ उन्होंने एक भाला भी बनाया था, जिसमें चाकू और डंडे का प्रयोग किया गया था। इसके साथ दोनों ने जंगल में अस्थायी नाव के जरिए कोसी नदी को पार किया। दोनों इस नदी के किनारे कुछ दूरी तक चले भी थे। इसके साथ पीएम मोदी ने जंगल में नीम के पत्तों से बने पेय का भी सेवन किया था।

- Modi Circuit Uttarakhand प्रोमो में होस्ट बेअर ग्रिल्स, पीएम मोदी के साथ मिलकर एक भाला तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी से पूछते हैं कि ‘मैंने सुना है कि बचपन में आपने जंगलों में बहुत वक्त गुजारा है? जिसके जवाब में पीएम मोदी कहते हैं- मैं हिमालय जाता था। 17-18 साल की उम्र में मैंने घर छोड़ा। फिर सोच रहा था क्या करूं क्या ना करूं। प्रकृति मुझे पसंद थी। बेअर मोदी से कहते हैं कि आप भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। इसलिए मेरा काम है आपकी हिफाजत करना। फिर मोदी को भाला देते हुए कहा- यदि कोई बाघ आपकी तरफ आता है तो आप इससे उसे मार दीजिए। इस पर मोदी कहते हैं- किसी को मारना हमारे संस्कार में नहीं है। लेकिन इसे मैं आपकी हिफाजत के लिए अपने पास रख लेता हूं।’

- Modi Circuit Uttarakhand उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि क्रोएशिया की यात्रा के दौरान गेम ऑफ थ्रोन्स टूर के बारे में सुना, जिसके तहत पर्यटकों को उन स्थानों पर ले जाया जाता है। हमने बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी के तय किए गए रास्ते को रेखांकित किया है, जहां हम पर्यटकों को ले जाएंगे।
Must Read This – चौंका देगा मंत्री सतपाल महाराज का ये खुलासा https://shininguttarakhandnews.com/satpal-maharaj-news/

