Emotional Love Letter राजस्थान के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामसागड़ा थाना इलाके के माडा गांव के जंगल में 21 वर्षीय युवक प्यार में धोखा खाने के बाद फंदे से झूल गया। सोमवार 8 अगस्त को स्थानीय लोगों ने पेड़ पर फंदे से लटकते हुए युवक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया और मृतक की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को मृतक रणवीर की जेब में सुसाइड नोट मिला।
Emotional Love Letter 4 पेज के सुसाइड नोट में 21 बार लिखा I LOVE YOU

- Emotional Love Letter मृतक युवक की जेब में 4 पेज का सुसाइड नोट मिला। इन चारों पेज पर 21 बार I LOVE YOU लिखा है। पहले पेज पर बड़े बड़े अक्षरों में ‘I LOVE YOU रियल’ लिखा हुआ था। रियल इस युवक की प्रेमिका का नाम बताया जा रहा है। दूसरे, तीसरे और चौथे पेज पर भी I LOVE YOU लिखा है। 21 में से 15 बार उसने अपनी प्रेमिका के लिए जबकि 6 बार मम्मी-पापा के लिए आई लव यू लिखा। मृतक रणवीर के बड़े भाई की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Emotional Love Letter अब तू बात नहीं करना चाहती तो पहले नाटक क्यों किए…

- सुसाइड नोट के पहले पन्ने पर मृतक रणवीर ने अपनी मौत का जिम्मेदार रियल को ठहराया। उसने लिखा कि रियल तू हमेशा खुश रहना चाहती थी तो अब मेरे जाने के बाद खुश रहना। तू बात नहीं करना चाहती तो पहले मेरे साथ तूने इतने नाटक क्यों किए। मेरे साथ तूने कैसे कैसे वादे किए थे। वो सब तू भूल गई Miss you। सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि रियल मैंने तुझसे सच्चा प्यार किया था। तो तू कहती थी कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी और जिन्दगीभर साथ निभाऊंगी। अब मैं तुझे छोड़कर जा रहा हूं I LOVE YOU RIYAL, MISS YOU….

- सुसाइड नोट के दूसरे पेज पर रणवीर ने लिखा कि तू मेरी लाश देखना चाहती है तो अब आज आखिरी बार लाश को जी भर के देख लेना। I LOVE YOU. हमेशा खुश रहना रियल। मैं तेरी जिन्दगी से हमेशा के लिए दूर जा रहा हूं। रियल तू जिसके साथ रहना चाहती है, अब रह सकती है। तू तो तेरे मामा के घर भी लेकर गई थी मुझे। जब तू मेरे साथ नहीं रहना चाहती थी तो मुझे अपनी फैमेली में क्यों शामिल किया। I LOVE YOU रियल, I LOVE YOU मम्मी पापा।

- Emotional Love Letter सुसाइड नोट के तीसरे पेज पर भी मृतक ने अपनी प्रेमिका को संबोधित करते हुए लिखा कि रियल मैं मेरे परिवार से दूर जाना नहीं चाहता लेकिन, तेरी वजह से मैं जा रहा हूं। मेरे मरने की खबर मेरे घरवालों को जरूर भेज देना। रियल मैंने आपको हमेशा खुश रखा लेकिन, मेरी लाइफ में यही लिखा था। तू मेरा प्यार नहीं निभा सकती तो ऐसे वादे क्यों किए। तूने तो कहा था कि मैं आपको हमेशा अपना बना के रखूंगी। मैंने तो तुझे पहले ही मना किया था लेकिन, तूने जिन्दगी भर साथ रहने का वादा किया था। इसलिए मैंने तुमसे प्यार किया रियल। मुझे पता था तुम मेरे साथ धोखा करोगी। अब तू हमेशा खुश रहना और मेरे मरने का जवाब तू ही देना रियल I LOVE YOU.

