Raju Srivastava Update राजू श्रीवास्तव से जुड़ी बुरी खवर : 1 Sad Cine World

Raju Srivastava Update मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को बीते दिन दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इस समय वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन की हालत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसमें उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि 58 साल के राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई ने ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया था और कल से ही उनकी हालत चिंताजनक है। 

Raju Srivastava Update कब हँसेगा , हँसाने वाला ? 

Raju Srivastava Update
Raju Srivastava Update
  • Raju Srivastava Update मीडिया से बात करते हुए राजू श्रीवास्तव की बेटी ने बताया है कि उनके पिता काम के लिए नियमित रूप से दिल्ली और देश में कई जगहों पर यात्रा करते रहते हैं। वह कभी भी अपने वर्कआउट को छोड़ते नहीं हैं। कॉमेडियन की बेटी ने आगे बताया कि उनको दिल की कोई बीमारी थी ही नहीं, इसलिए दिल का दौरा पड़ना हमारे लिए बहुत शॉकिंग है। न तो राजू श्रीवास्तव की हालत में कोई सुधार आ रहा है और न ही उनकी स्थिति इससे ज्यादा बिगड़ी है।
Raju Srivastava Update
Raju Srivastava Update
  • Raju Srivastava Update कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी ने आगे उनके हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा कि मेडिकल टीम अपनी पूरी कोशिश में लगी हुई है और हम सबकी यही दुआ और उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। फिलहाल राजू श्रीवास्तव की पत्नी आईसीयू में उनके साथ हैं। बता दें कि इससे पहले उनकी दो बार एंजिओप्लास्टी हो चुकी है। यही वजह है कि राजू श्रीवास्तव की नाजुक हालत देखते हुए सभी चिंतित हैं।
Raju Srivastava Update
Raju Srivastava Update
  • Raju Srivastava Update राजू श्रीवास्तव टीवी के जाने-माने कॉमेडियन में से एक रहे हैं। वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वह टीवी के कई पॉपुलर शो जैसे बिग बॉस, शक्तिमान, द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो में भी खूब कॉमेडी कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राजू श्रीवास्तव फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले देश के इस प्रतिभाशाली कलाकार के दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं बॉलीवुड ही नहीं देश दुनिया की प्रशंसक अपने कलाकार के स्वस्थ होने और एक बार फिर हटाने के लिए स्टेज पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं जिस तरह से राजू भैया अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं ऐसे में हम दुआ करते हैं रंजीत को और एक बार फिर मुस्कुराते हुए वह हमारे सामने लौट आएं।

खबर में पढ़ें —  दुल्हन की मांग – https://shininguttarakhandnews.com/wedding-bride-demand/

 

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.