गले लगाने से मन को सुकून मिलता है Benefits of Hugging

कितनी देर तक हग करना होता है फायदेमंद?
रिसर्च के अनुसार, अगर हग से सही फायदा पाना है तो कम से कम 20 सेकेंड तक गले लगना चाहिए. इतने समय में शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन निकलता है, जिसे आम भाषा में “लव हार्मोन” कहा जाता है. लंबे समय तक गले लगाने से दो लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है और एक-दूसरे के साथ अपनापन महसूस होता है. इससे मन को शांति मिलती है और शरीर भी रिलैक्स करता है.
जो ज्यादा हग करते हैं, उनमें चिंता कम होती है
अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि जो लोग रोज अपने करीबियों को गले लगाते हैं, उनमें बेचैनी और घबराहट (एंग्जायटी) कम पाई जाती है.जब आप किसी अपने के करीब होते हैं, तो एक तरह की सुरक्षा और अपनापन महसूस होता है. इससे मन शांत रहता है. तनाव घटता है और चिंता का असर भी कम हो जाता है.
गले लगाने के अन्य फायदे
स्वास्थ्य से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, गले लगाने से सिर्फ सामने वाले को ही नहीं, बल्कि जो व्यक्ति हग करता है उसे भी मानसिक राहत मिलती है.कुछ स्टडी में पाया गया है कि हग करने से शरीर में होने वाली सूजन (इन्फ्लेमेशन) कम हो सकती है और दर्द के लक्षणों में भी राहत मिलती है. इससे इम्यून सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है.
नींद को बनाता है बेहतर
अगर आप रोज किसी अपने को गले लगाते हैं, तो आपकी नींद की क्वालिटी भी सुधर सकती है. हग करने के दौरान ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जो शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है. यह हार्मोन तब एक्टिव होता है जब हम किसी को छूते हैं या उसके करीब होते हैं. इससे मन शांत होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
- तनाव में कमी और रिलैक्सेशन: यह शरीर में ऑक्सीटोसिन छोड़ता है, जो तनाव कम करता है और शांति का एहसास कराता है।
- भावनात्मक और शारीरिक सुरक्षा: यह अकेलेपन की भावना को दूर करता है और भावनात्मक सुरक्षा का अहसास कराता है।
- ब्लड प्रेशर और इम्यूनिटी: गले मिलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रह सकता है और यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकता है।
- दर्द में राहत: यह शरीर में दर्द को महसूस करने की संवेदनशीलता को कम कर सकता है।
- खुशी में वृद्धि: इससे सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। यह एक साधारण, लेकिन एक बहुत ही प्रभावी तरीका है जिससे आप किसी को सांत्वना दे सकते हैं और अपना प्यार और सपोर्ट दिखा सकते हैं।

