Plantation “पेड़ लगाएंगे पर्यावरण बचाएंगे अभियान” चलाएँगी लक्ष्मी अग्रवाल

Plantation उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के संदेश को घर घर पहुंचाने , पेड़ लगाने और उन्हें कटने से बचाने के लिए देहरादून के भाऊवाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने महा संकल्प लिया है |भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और ट्री वूमेन के नाम से प्रदेश में मशहूर लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल के नेतृत्व में सहसपुर विधानसभा के भाऊवाला क्षेत्र के कई गांव की सैकड़ो महिलाएं आने वाले कुछ ही दिनों में हजारों पेड़ों के लगाने का संकल्प लेकर गांव-गांव पहुंचेगी और लोगों को हरेला पर्व की अहमियत समझाते हुए फलदार और छायादार पेड़ लगाने के लिए पौधों का वितरण और रोपण करेंगी |

उत्तराखंडकी ट्री वुमन लक्ष्मी अग्रवाल का नया अभियान Plantation 

इस वृहद आयोजन को घर-घर पहुंचने के लिए  सहसपुर के. भाऊवाला में प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने “पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान” का संकल्प लिया है… प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल का कहना है कि उत्तराखंड सरकार और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित कर रहे हैं और पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में वृक्षारोपण भी किया जा रहा है…

इसी कड़ी में उन्होंने लोगों को खासकर महिलाओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है जो आज एक अभियान बन चुका है …उन्होंने बताया कि पिछले साल हरेला पर्व के दौरान पूरे देहरादून में एक लाख से ज्यादा पौधे बांटे और उनका रोपण भी किया है.. जो आज एक हरे भरे विशाल वृक्ष के रूप में शहर और कॉलोनियों में लहलहा रहे हैं अब इसी अभियान को मातृशक्ति के सहयोग से सहसपुर और देहरादून के ग्रामीण अंचलों में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ के संकल्प के साथ आगे ले जाने के लिए मातृशक्ति तैयार है और अगले एक माह में घर-घर पहुंच कर ज्यादा से ज्यादा पौधे बांटे जाएंगे और लोगों को पेड़ न काटने के प्रति प्रेरित किया जाएगा …..

इस अभियान में बड़ी संख्या में सहसपुर की ग्रामीण महिलाएं सीताभट्ट, बालादेवी, ममता राणा, एकता नौटियाल, मालती भट्ट, ऋषिका शर्मा, कुसुम रतूड़ी, नेहा पुंडीर, गीता चौहान, गणेशी रावत अपनी भागीदारी निभाने जा रही हैं और हरित प्रदेश समृद्ध प्रदेश का संकल्प साकार करने में अपना योगदान देने को तैयार हैं …