Love Jihad Dehradun पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह पिछले चार साल से किराए पर रह रही हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले गुलिस्तां, उसका भाई सारिक और एक अन्य व्यक्ति राशिद का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि मां की गैरमौजूदगी में राशिद अक्सर घर आता था और नाबालिग बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के अनुसार कपड़े पहनने, बोलचाल और व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करता था। धीरे-धीरे किशोरी उस धर्म को मानने और पसंद करने लगी।
झूठे प्रेमजाल में फंसाया धर्म बदलने को उकसाया Love Jihad Dehradun

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसकी बेटी को बहलाया-फुसलाया और धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डोईवाला पुलिस ने 21 मार्च को शाम 7:52 बजे मामला दर्ज किया। आरोपियों राशिद, गुलिस्तां और सारिक के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।……

ये पूरा मामला देहरादून के डोईवाला क्षेत्र का है जहाँ 15 साल की नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने थाना डोईवाला में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि वह अपनी 15 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ पिछले चार वर्षों से डोईवाला के एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही हैं। मकान में उसी समुदाय के अन्य किराएदार भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी का मकान में इन लोगों के साथ लगातार आना-जाना था। वहीं मकान में रहने वाला एक युवक भी अक्सर उनकी अनुपस्थिति में उनके कमरे में आता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। साथ ही उसे मुस्लिम धर्म के अनुसार कपड़े पहनने, बोलचाल और व्यवहार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। धीरे-धीरे नाबालिग लड़की ने मुस्लिम धर्म को अपनाना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां ने यह भी कहा कि जब भी वह घर में नहीं होती थी, युवक घर में आकर उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म के अनुसार व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता था।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में चिंता और चर्चा पैदा कर दी है।

