Char Saal Bemisal जश्न ए चार साल बेमिसाल का भव्य मंच तैयार

Char Saal Bemisal देहरादून सहित पूरा प्रदेश अगले तीन दिन जश्न मनाएगा और धामी सरकार की उपलब्धियों का भव्य शो केस घर घर नजर आएगा। देहरादून के मंच पर मुख्यमंत्री खुद अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे तो वहीँ अलग अलग कार्यक्रम भी पेश किये जायेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के दिन 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री धामी जनता को संबोधित करेंगे।

सभी जनपदों में किया जाएगा सजीव प्रसारण Char Saal Bemisal


मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं , मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गये।


कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।