Fake IAS Arrest 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट

Fake IAS Arrest उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी जालौन जिले के कालपी रेलवे स्टेशन के पास से की गई. वह शादी के बाद फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह इस तरह से अब तक कई शादियां कर चुका है.


यह मामला उस समय सामने आया जब प्रीतम निषाद ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक युवती से शादी कर ली, लेकिन विदाई के दौरान उसकी सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया. युवती के पिता की तहरीर पर गोरखपुर के कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मूल रूप से इटावा का रहने वाला है. गोरखपुर पुलिस जब उसकी तलाश में इटावा पहुंची तो उसकी लोकेशन जालौन में मिला. इसके बाद पुलिस ने कालपी रेलवे स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया.


अब तक की कितनी शादियां ? Fake IAS Arrest 

पूछताछ में प्रीतम निषाद ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वह केवल हाईस्कूल तक पढ़ा है और कभी आईएएस की तैयारी नहीं की. बावजूद इसके, वह खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को पर रौब जमाता था और इसी झूठ के सहारे शादी कर लेता था.पुलिस के अनुसार, आरोपी अब तक कम से कम दो शादियां कर चुका है, जबकि आशंका है कि उसने और भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया हो. इस पूरे मामले में पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों और आरोपी के सहयोगियों की भी तलाश कर रही है.

जीजा का घर दिखाकर की थी शादी

एसपी सिटी नमीष पटेल ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रीतम अपने आपको बड़ा अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था और ठगी भी करता था.परिजनों के मुताबिक, प्रीतम ने पहले भी अपनी पहचान छिपाकर शादी की थी और अभी तक उसका तलाक भी नहीं हुआ है. इस खुलासे के बाद पुलिस आरोपी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.प्रीतम के जीजा भानु निषाद, जो आरोपी की बहन के जेठ हैं. उन्हीं का घर दिखाकर उसने शादी की थी. उन्होंने बताया कि 11 मार्च को प्रीतम ने गोरखपुर में शादी की और 12 मार्च को वह लोग गोरखपुर से इटावा आए.


उनके पीछे पीछे लड़की के परिवार वाले भी आ गए. प्रीतम की सच्चाई पता चलने पर लड़की के परिवार वालों ने काफी हंगामा किया था ,जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर वापस गोरखपुर चले गए थे. उन्होंने बताया कि प्रीतम पहले भी कई शादी कर चुका है.उसकी पहली शादी औरैया के दौलतपुर गांव से हुई थी. उन्होंने बताया कि अभी उसका तलाक नहीं हुआ है.वहीं आरोपी के ग्रामीणों की मानें तो वह 25 शादियां कर चुका है. भानु निषाद ने भी बताया कि वह कोई आईएएस अधिकारी नहीं है. उसके सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है.