Kedarnath Heli Crash उत्तराखंड केदारनाथ में हुआ बड़ा हादसा केदारनाथ गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था,
Kedarnath Heli Crash Video सात लोगों की मौके पर ही मौत

हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है ।केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी के पास चट्टान से टकराने की वजह से हुआ ये बड़ा हादसा, लगातार हो रही बारिश और फोग लगने की वजह से हादसा हुआ ।बता दें कि आर्यन ग्रुप का जो हेलीकॉप्टर है वह अलग रूट से आना-जाना करता था , साथ ही ये काफी ऊँचाई से उड़ान भरता था आपको बता दे कि इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 लोग मौजूद थे….
खराब मौसम की वजह से हादसा
Kedarnath Heli Crash Video इस हादसे को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे यह हादसा मौसम खराब होने की वजह से हुआ. हालांकि डीजीसी अभी जांच में जुटा है कि हेलिकॉप्टर क्रैश का कारण तकनीकी खराबी या मौसम रहा है. चमश्दीदों के अनुसार, हम हेलिकॉप्टर में बैठने वाले थे और तभी हमें सूचना मिली कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इसके बाद हमें रोक दिया गया. बताया कि यहां पर 15 मिनट पहले मौसम खराब हो गया है और लगातार बारिश हो रही थी.
केदारनाथ प्लेन क्रैश में कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर https://shininguttarakhandnews.com/kedarnath-helicopter-crashed/

