Saas-Bahu Relation सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक तरफ लोगों के दिल को छू रहा है तो दूसरी तरफ बहस भी छेड़ रहा है. वीडियो में एक प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर 50 घंटे की लंबी और थकाऊ ड्यूटी के बाद घर लौटती है. जैसे ही वह घर पहुंचती है, उसकी सास उसका स्वागत आरती उतारकर करती हैं. यह पल देखने में बेहद भावुक और पारिवारिक प्यार से भरा लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में बातचीत का अंदाज ऐसा मोड़ लेता है कि लोग अलग-अलग तरह से इसे देखने लगते हैं.
50 घंटे की ड्यूटी के बाद घर वापसी Saas-Bahu Relation

वीडियो में डॉक्टर सौम्या गुप्ता लंबे समय तक अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद घर लौटती नजर आती हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 50 घंटे तक लगातार काम किया था. ऐसे में घर पहुंचते ही उनका स्वागत खास तरीके से किया जाता है, जो इस वीडियो को खास बना देता है.
सास ने उतारी आरती, बहू ने छुए पैर
जैसे ही डॉक्टर घर में एंट्री करती हैं, उनकी सास आरती उतारकर उनका स्वागत करती हैं. यह पल बेहद भावुक होता है. डॉक्टर भी झुककर अपनी सास के पैर छूती हैं और आशीर्वाद लेती हैं. इस दौरान दोनों के बीच प्यार भरी बातचीत भी होती है, जो वीडियो को और दिलचस्प बना देती है. सास कहती है कि ऐसी बहू भी देखी है कभी जो 4-4 दिनों में घर आती है, हमारा क्या सुख है फिर इससे. हालांकि ये सारी बातें हंसी मजाक में होती है.

बातचीत ने बदला माहौल
वीडियो में सास एक तरफ जहां प्यार दिखाती हैं, वहीं मजाक या ताने के अंदाज में कहती हैं कि बहू घर में बहुत कम समय बिताती है. यही बात कई लोगों को खटक गई. कुछ लोगों को यह सामान्य पारिवारिक बातचीत लगी, जबकि कई यूजर्स ने इसे गलत तरीके से लिया. बहू के साथ एक शख्स और घर में आता है जिसके बाथ में चार टिफिन होते हैं, फिर यही ताना सास उस शख्स को भी मारती है.

अगर आप सौम्या की सास पूनम कंसल का इंस्टाग्राम हैंडल देखेंगे, तो उन्होंने अपनी बहु के साथ कई वीडियोज पोस्ट की है। जिससे पता लगता है कि दोनों का रिश्ता पॉजिटिव है। यहां तक कि कमेंट सेक्शन में निगेटिविटी फैला रहे लोगों को पूनम जी के बेटे ने भी इस बारे में बताया है कि बिना सोचे कुछ भी कमेंट न करें। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया कि लोग ‘सास-सास होती है’ का रोना रोते हैं। मैं धन्यवाद देता हूं कि उसकी खुद की मां ऐसी कहती है और यह ठीक है। दूसरे यूजर ने कहा ये प्यार हमेशा बना रहे हैं।
वीडियो को saumyaya18 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

