Viral Video हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे इंटरनेट को गमगीन कर दिया है. वायरल वीडियो में दो छोटे बच्चे अपने स्कूल का रिपोर्ट कार्ड लेकर अपनी मां की कब्र पर पहुंचे हैं और मां को अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाकर ये उम्मीद कर रहे हैं कि अभी कब्र से आवाज आएगी और मां कहेगी वाह बेटा. लेकिन इन मासूमों को क्या पता कि अब उनकी मां कभी लौटकर नहीं आने वाली.
रिपोर्ट कार्ड दिखाने मां की कब्र पर पहुंचे मासूम Viral Video

https://www.instagram.com/p/DWjPBrykqs6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो छोटे बच्चे जिनके हाथ में पीले रंग में स्कूल का रिपोर्ट कार्ड है कब्रिस्तान पहुंचे हैं. कब्रिस्तान में उनकी मां दफन है और दोनों बच्चे अपनी मां को अपने रिजल्ट की खुशी जताने पहुंचे हैं. ये वीडियो इतना ज्यादा इमोशनल है कि देखने वाले हर शख्स की आंखें नम कर रहा है. वीडियो देखकर वो यूजर्स सबसे ज्यादा दुखी हो रहे हैं जिन्होंने अपनी मां को खो दिया है. वीडियो दोनों बच्चे अपनी मां को पुकारते दिख रहे हैं जो और भी ज्यादा दिल को दुखाने वाला है.

दुआ पढ़ी और मां की कब्र पर रखा रिपोर्ट कार्ड
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे अपनी मां की कब्र पर दुआ पढ़ते हैं फिर अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर मां की कब्र के पास बैठ जाते हैं मानों मां को दिखा रहे हों कि हमने स्कूल में अच्छा परफॉर्म किया है. वीडियो बेहद झकझोर देने वाला है और अब इंटरनेट पर वायरल है. लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स बोले, ऐसा पल ऊपर वाला किसी को ना दिखाए
वीडियो को mohd_sarwat_khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अल्लाह किसी के सिर से मां का साया न छीने. एक और यूजर ने लिखा…वीडियो देखकर मेरा तो कलेजा फट गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये पल हर किसी के दिल को झकझोर देने वाला है.

