Food Addiction Symptoms – पिज्जा से 36 मिनट घट रही ज़िंदगी , Health World News

Report By : Anita Tiwari , Dehradun 

Food Addiction Symptoms अगर आपने एक बार हॉट डॉग खाया तो आपकी लाइफ 36 मिनट कम हो जाएगी। वहीं एक दफा पिज्जा खाने वालों की उम्र 8 मिनट घट जाएगी। चौंक गए न! दरअसल अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने खाने की लत को लेकर रिसर्च की है। इसमें अलग-अलग फूड्स और उससे हमारी लाइफ के घटने-बढ़ने का जिक्र किया है।

Food Addiction Symptoms  खाना भी नशीली चीज है 

Food Addiction Symptoms
Food Addiction Symptoms
  • Food Addiction Symptoms  इसे ऐसे समझते हैं- उस फूड आइटम या ड्रिंक के बारे में सोचकर देखें, जिसके बिना आप रह नहीं पाते। उसके बिना आपको बेचैनी होने लगती है। किसी के दिमाग में पिज्जा आया होगा। किसी को चॉकलेट का ख्याल आया होगा, तो किसी के दिमाग में मैगी। इसे ही खाने की लत कहते हैं। सेहत की खबर में हम बता रहे हैं कि खाने की लत पड़ती क्यों है, इससे क्या नुकसान होते हैं, और इससे कैसे बचा जा सकता है।

  • Food Addiction Symptoms दिमाग यानी ब्रेन में एक सिस्टम होता है। जिसे रिवॉर्ड सिस्टम (इनाम प्रणाली) कहते हैं। इसमें ब्रेन फील-गुड हार्मोन रिलीज करता है। इसमें न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन होता है, जो ब्रेन को प्लेजर यानी आनंद महसूस कराता है। जंक फूड यानी पिज्जा, बर्गर, हॉट डॉग और चॉकलेट से ब्रेन को मिलने वाला रिवॉर्ड बाकी फूड्स से मिलने वाले रिवॉर्ड की तुलना में कहीं ज्यादा पावरफुल होता है। इसकी वजह से लोगों को जंक फूड खाना ज्यादा पसंद होता है और इसकी लत लग जाती है।
Food Addiction Symptoms
Food Addiction Symptoms
  • Food Addiction Symptoms साइकोलॉजिस्ट  कहते हैं कि शराब और सिगरेट की लत की तरह ही खाने की लत भी एक बायोकेमिकल सिचुएशन है। इसमें कुछ खास तरह की खाने की चीजें अच्छी लगती हैं। मसलन किसी को मीठी चीजें, तो किसी को जंक फूड। इन चीजों को खाए बिना व्यक्ति रह नहीं पाता। कई बार उसे पता होता है कि जो वो खा रहा है, वो हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। इसके बावजूद वो उस फूड को खाता है..

Food Addiction Symptoms पिज्जा-हॉट डॉग से जिंदगी घट जाती है

  • Food Addiction Symptoms यह रिसर्च यूनाइटेड स्टेट के मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने की है। जिसमें पिज्जा, हॉट डॉग, प्रोसेस्ड मीट, बीफ, झींगा, पोर्क मीट, चीज बर्गर, आइसक्रीम और चॉकलेट जैसी तकरीबन 5 हजार 800 खाने की चीजें शामिल थीं। इसके मुताबिक अगर आप एक बार पिज्जा खाते हैं, तो आपकी जिंदगी से 8 मिनट कम हो सकते हैं। वहीं हॉट डॉग खाने से जिंदगी के 36 मिनट कम हो सकते हैं। ये रिसर्च जर्नल नेचर फूड में पब्लिश हुई थी। इस रिसर्च पर प्रोफेसर ओलिवियर जोलियट कहते हैं– इस रिसर्च में जो रिजल्ट सामने आया है, उससे लोगों को अपनी हेल्थ और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। लोगों को इसके मुताबिक अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए।

बुलडोजर पर मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण https://shininguttarakhandnews.com/uttarakhand-weather-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.