Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Fake Video कालनेमियों का आस्था पर प्रहार – गुस्से में सरकार

Char Dham Fake Video कालनेमियों का आस्था पर प्रहार – गुस्से में सरकार

April 24, 2026
admin

 

Char Dham Fake Video चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज

चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा

चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई

धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं

भ्रामक खबरों से यात्रा प्रभावित करने की साजिश बेनकाब, पुलिस हुई सक्रिय

Char Dham Fake Video
Char Dham Fake Video उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को शुरू हुई अभी कुछ घंटे ही हुए हैं कि देशभर से आने वाले सैलानियों के बीच भ्रामक और सनसनीखेज तथाकथित वीडियो को वायरल कर सुर्खियाँ और व्यूज की लालच में शर्मनाक हरकत करने वाले लोगों पर सरकार ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है… बीते दो दिनों में ही केदारनाथ और चार धाम यात्रा मार्ग पर कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर डाले गए जिससे यात्रा की व्यवस्थाओं और सरकार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाले कालनिर्मियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए

हर पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर Char Dham Fake Video

यात्रा से जुड़े अधिकारियों का द्वार है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा एवं डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने तथा राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने संबंधी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी।ऐसे अन्य 4–5 संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि:

चार धाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं।

किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार को शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) के तहत लिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की आस्था, श्रद्धा एवं चार धाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से बचें।


चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी

भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा अब तक 3 FIR दर्ज

चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर एक्शन जारी

सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान चिन्हित किए गए कुछ वीडियो एवं रील्स में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए। इनमें श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाए जाने, 15-15 घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, पुलिस व्यवस्था के अभाव तथा अव्यवस्था एवं धक्का-मुक्की जैसी भ्रामक बातें प्रसारित की गईं।


वास्तविक स्थिति इसके विपरीत है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, चरणबद्ध एवं नियमानुसार दर्शन कराए जा रहे हैं। इन भ्रामक वीडियो के माध्यम से आमजन को भ्रमित करने, चारधाम यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने तथा अनावश्यक भय एवं अविश्वास का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल, सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 सतत निगरानी करते हुए ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।

उक्त प्रकरणों में संबंधित सोशल मीडिया आईडी संचालकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य संदिग्ध वीडियो एवं डिजिटल कंटेंट भी जांच के दायरे में हैं, जिन पर भी शीघ्र कठोर कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा की गरिमा, श्रद्धालुओं की आस्था एवं उत्तराखंड की छवि के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की यह प्रक्रिया निरंतर, संगठित एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।

Tags: | chardham yatra 2026 by helicopter, badrinath kedarnath yatra, Char Dham Fake Video, Char Dham News, char dham registration, char dham travel guide, char dham yatra 2026, char dham yatra 2026 group tour, char dham yatra 2026 travel guide, Char dham yatra 2026 viral video, char dham yatra cost 2026, char dham yatra package 2026, chardham yatra 2026, chardham yatra 2026 opening date, chardham yatra budget package 2026, chardham yatra budget plan 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra opening dates 2026, chardham yatra package, chardham yatra package 2026, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, chardham yatra registration 2026 kaise kare, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, Gangotri Yamunotri Opening Date, hindu pilgrimage, India Religious Tourism, Kedarnath Badrinath Update, kedarnath dham yatra 2026, Kedarnath fake video viral, Mobile Ban in Temple, Pilgrimage India, shining uttarakhand news, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026, shining uttarakhand news chardham yatra package 2026., shining uttarakhand news चारधाम यात्रा 2026, Temple Rules India, uttarakhand char dham yatra, uttarakhand tourism, varta, Yatra Updates India, उत्तराखंड तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड पर्यटन, केदारनाथ मंदिर अपडेट, गंगोत्री यमुनोत्री कपाट, चार धाम में फर्जी वीडियो वायरल, चारधाम पंजीकरण, चारधाम यात्रा उत्तराखंड ई पास कैसे बनाएं?, चारधाम यात्रा तारीख, चारधाम यात्रा तैयारी, तीर्थयात्री संख्या, देवभूमि उत्तराखंड, धार्मिक यात्रा भारत, बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा, बदरीनाथ मंदिर नियम, मोबाइल बैन मंदिर, शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

First Bride on Earth पृथ्वी की पहली दुल्हन कौन थी ?
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
https://shininguttarakhandnews.com/wp-content/uploads/2025/09/MDDA_Final-Vertical_2.mp4

Recent Comments

  • Jerryvoich on Mobile Harmful Impact : लाडलों को खोंखला कर रहा मोबाइल, क्या आप हैं सतर्क ? 1 Apeal
  • Michaeltak on Uttarakhand Congress News : ब्यूरोक्रेसी के आगे अनुभवहीन सरकार नतमस्तक – यशपाल आर्य 1 Great Politics
  • Oktagon87UFC on Mansa Devi Haridwar : मनसा देवी कैसे बनी देवभूमि की रक्षक ? 1 Great Truth
  • Oktagon87Lucia Szabova on Ramayan Sita Troll : सीता मैया के वायरल डांस पर भड़के भक्त 1 viral world
  • 소액결제현금화 on Unwanted Pregnancy : वाह ! आ गयी गर्भनिरोधक माचिस की तीली , महिलाओं में होड़ शुरू 1 Amazing Fact

Related Posts

अजब गज़ब ख़बरें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ देहरादून राष्ट्रीय रिश्ते प्यार भरे लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

First Bride on Earth पृथ्वी की पहली दुल्हन कौन थी ?

April 24, 2026
admin
अजब गज़ब ख़बरें इश्क़ मोहब्बत उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्राइम टेक्नोलॉजी और गैजेट देहरादून राष्ट्रीय रिश्ते प्यार भरे रोमांटिक खबरे रोमांटिक बातें लाइफस्टाइल शर्मनाक अपराध स्वास्थ्य हिमाचल

Romance Arrest 500 अमीर लड़कियों का आशिक़ पकड़ा गया !

April 23, 2026
admin
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड क्राइम देहरादून धर्म संस्कृति पर्यटन राष्ट्रीय लाइफस्टाइल वायरल वीडियो शर्मनाक अपराध स्वास्थ्य

Kedarnath Viral Video केदारनाथ में मौत – फ़र्ज़ी वीडियो पर केस दर्ज

April 23, 2026
admin
उत्तराखंड देहरादून

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन पहुंचे एम्स ऋषिकेश

April 23, 2026
admin

You Missed

Char Dham Fake Video कालनेमियों का आस्था पर प्रहार – गुस्से में सरकार

April 24, 2026
admin

First Bride on Earth पृथ्वी की पहली दुल्हन कौन थी ?

April 24, 2026
admin

Romance Arrest 500 अमीर लड़कियों का आशिक़ पकड़ा गया !

April 23, 2026
admin

Kedarnath Viral Video केदारनाथ में मौत – फ़र्ज़ी वीडियो पर केस दर्ज

April 23, 2026
admin

Recent Post

Char Dham Fake Video कालनेमियों का आस्था पर प्रहार – गुस्से में सरकार

April 24, 2026
admin

First Bride on Earth पृथ्वी की पहली दुल्हन कौन थी ?

April 24, 2026
admin

Romance Arrest 500 अमीर लड़कियों का आशिक़ पकड़ा गया !

April 23, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain