दुनियाभर में छा गया 23 साल पुराना Alka Yagnik का आइकॉनिक गाना

आज के दौर में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है। नई-नई चीजें तो यहां देखने को मिलती ही हैं लेकिन पुराना कंटेंट, गाना, फिल्मों के सीन भी कई बार इतने वायरल होते हैं कि उस दौर की यादें ताजा करने के साथ-साथ उस पुराने ट्रेंड को भी फिर से वायरल कर देते हैं।

23 साल दुनियाभर में छाया
एक ऐसा ही जबरदस्त गाना ट्रेंड हुआ 2024 में, अपनी रिलीज के 23 साल बाद। जिसके लिरिक्स से लेकर हीरोइन के मेकअप तक सबकुछ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छा गया। इस गाने को अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने आवाज दी थी और इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे।

सालों बाद वायरल लौटा वही ट्रेंड
हम बात कर रहे हैं ‘सन सनना’ (San Sanana) 2001 का एक हिंदी गाना है जिसे अलका याग्निक ने गाया है और इसमें हेमा सरदेसाई भी शामिल हैं। इसे अनु मलिक ने कंपोज किया था, और यह बॉलीवुड फिल्म ‘अशोका’ (Asoka) (2001) के गानों में से एक था।

टॉप 50 चार्ट में हुआ शामिल
2024 की शुरुआत में, यह गाना TikTok और अन्य शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए Asoka makeup trend के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हुआ। आखिरकार, यह US TikTok Billboard Top 50 चार्ट में भी शामिल हुआ, जहां 25 मई, 2024 के चार्ट में यह 23वें स्थान पर पहुंच गया।

अशोका मेकअप ट्रेंड के नाम से हुआ मशहूर
अप्रैल 2024 में, TikTok और इंस्टाग्राम शॉर्ट जैसे दूसरे शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म के ज़रिए, ‘Asoka मेकअप ट्रेंड’ (जिसे ‘Asoka मेकअप चैलेंज’ भी कहा जाता है) के कारण इस गाने को अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता मिली। मेकअप आर्टिस्ट और इंटरनेट पर्सनैलिटी गाने के बोल पर लिप-सिंक करते हुए धीरे-धीरे एक भारतीय दुल्हन में बदल जाते थे; इस दौरान वे अक्सर भारतीय मेकअप, लुक्स और कपड़ों के अलग-अलग स्टाइल दिखाते थे, जिसमें 2001 की फिल्म में करीना कपूर के किरदार जैसा पहनावा भी शामिल होता था।