Viral ATM Salon : गजब तस्वीर ! ATM के अंदर खुला ‘सैलून

Viral ATM Salon बिहार अपनी प्रतिभा और जुगाड़ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन इस बार राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से जो तस्वीर सामने आई है, उसने सोशल मीडिया पर जुगाड़ की परिभाषा ही बदल दी है. जिस एटीएम बूथ में लोग कार्ड डालकर पैसे निकालने जाते हैं, वहां अब कैंची और उस्तरा चल रहा है. दानापुर में एक भारतीय स्टेट बैंक के खाली पड़े एटीएम को किसी ने ‘एसी सैलून’ में तब्दील कर दिया है।

एटीएम में हेयर कट और शेविंग !Viral ATM Salon


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम बूथ में एक कुर्सी लगाई गई है, सामने बड़ा शीशा है और सैलून का सारा साजो-सामान सजा हुआ है. ग्राहक भी बड़े आराम से एटीएम के ‘एसी’ का आनंद लेते हुए बाल कटवा रहे हैं और दाढ़ी बनवा रहे हैं. बाहर से देखने पर यह किसी बैंक का एटीएम नजर आता है, लेकिन अंदर का नजारा किसी लग्जरी हेयर स्टूडियो जैसा है।

बताया जा रहा है कि राजधानी के दानापुर इलाके में स्थित इस छोटे से एटीएम की हर तरफ चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, यहां पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम हुआ करता था. आसपास के लोग इसी एटीएम से पैसे भी निकालते थे. बैंक के ग्राहक यहां आते-जाते थे, लेकिन किसी कारण से इस एटीएम को बंद कर दिया गया.


मशीन को भी यहां से हटा दिया गया, लेकिन एटीएम का पूरा सेटअप अभी तक यहां बना हुआ है. बताया यह भी जा रहा है कि इस जगह को किराए पर दे दिया गया और जिसने किराए पर यह दुकान ली, उसने यहां सैलून खोल दिया.मजेदार बात यह है कि कई बार लोग इस एटीएम के अंदर पैसे निकालने के लिए चले जाते हैं, लेकिन जब अंदर पहुंचने के बाद वह यह देखते हैं कि यहां बालों की कटाई और शेविंग हो रही है, तो वह भौचक्के रह जाते हैं.

Click link for viral Video – https://www.instagram.com/p/DYOvNiLD-G8/

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा था. खाली पड़े बूथ और वहां लगे एसी का फायदा उठाने के लिए इसे सैलून बना दिया गया. हालांकि, यह आधिकारिक रूप से किसी की अनुमति से हुआ है या अवैध कब्जा है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘डिजिटल इंडिया का नया सैलून मॉडल’ बताकर खूब शेयर किया जा रहा है. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा-‘यह सिर्फ बिहार में ही मुमकिन है।