Motivational Story प्यार में मिला धोखा तो IAS बन कर लिया बदला

Motivational Story फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद कोई इंसान खुद को सफल बनाने की ठान लेता है। लेकिन ऐसी कहानी जब असल जिंदगी में देखने को कम ही मिलती है। हालांकि, बिहार के आदित्य पांडे की कहानी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने प्यार में धोखा मिलने के गर्लफ्रेंड से कहा कि वह एक दिन IAS अधिकारी बनेंगे। कई असफलताओं और मुश्किलों के बावजूद उसने हार नहीं मानी और आखिरकार UPSC परीक्षा पास कर अपना सपना पूरा कर लिया। ‘शादी में जरूर आना’ मूवी की तरह ही पटना निवासी आदित्य पांडेय की संघर्ष भरी कहानी है। प्यार में धोखा मिला तो आदित्य ने फिल्मी अंदाज़ में बदला लिया। ब्रेकअप के बाद देवदास नहीं बल्कि यूपीएससी परीक्षा पास कर उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल की। आइए विस्तार से जानते हैं उनकी कामयाबी की कहानी।

पिता से शिक्षक ने किया था मजाक Motivational Story

आदित्य पांडे बिहार के रहने वाले हैं। वह  बताते हैं कि अपने तीन बहनों और एक भाई के बीच पले-बढ़े। बिहार के पटना निवासी आदित्य पांडे अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। वह पढ़ाई से ज्यादा शरारतों के लिए पहचाने जाते थे। उनके एक शिक्षक ने मजाक में उनके पिता से कहा था कि अगर यह लड़का पढ़ाई में सफल हो गया तो वह अपनी मूंछ मुंडवा देंगे। शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई थी लेकिन बाद में वह अपनी बहन के पास गुजरात के जामनगर चले गए।

10वीं क्लास में गर्लफ्रेंड, उम्मीद के मुताबिक नहीं आया रिजल्ट

जामनगर में पढ़ाई के दौरान आदित्य ने 8वीं और 9वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और क्लास में टॉप भी किया। लेकिन 10वीं में उनकी गर्लफ्रेंड बन गई थी, जिसका असर पढ़ाई पर पड़ा। उनका ध्यान पढ़ाई से भटक गया था और हाईस्कूल का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें वापस पटना बुला लिया ताकि वह दोबारा पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

12वीं के बाद आदित्य अंग्रेजी विषय में आगे पढ़ना चाहते थे लेकिन पिता की इच्छा पर उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन फिर उनकी गर्लफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। यह उनके लिए बेहद कठिन समय था। प्यार में धोखा मिलने के बाद उन्होंने उसे कहा कि वह IAS बनेंगे। खुद से वादा किया और UPSC परीक्षा की तैयारी को अपना लक्ष्य बना लिया।

लगातार 2 असफलताओं से नहीं मानी हार, क्रैक की UPSC

UPSC की तैयारी के दौरान आदित्य को लगातार 2 साल असफलता मिली। 2021 और 2022 में परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण वह काफी तनाव में आ गए थे। नौकरी छोड़कर पूरी तरह तैयारी करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी। आसपास के लोग भी ताने देने लगे थे कि वह कुछ नहीं कर पाएंगे। हालांकि आदित्य ने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा बनाए रखा। उन्होंने तय कर लिया था कि सफलता मिलने तक कोशिश जारी रखेंगे।

आदित्य ने तैयारी के दौरान सेल्फ स्टडी और टाइम मैनेजमेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने किसी बड़ी टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहने के बजाय इंटरनेट से सामग्री जुटाकर घर पर ही अभ्यास किया। मेन्स परीक्षा के लिए रोज आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस की। इंटरव्यू की तैयारी में उन्होंने सीमित लोगों से मार्गदर्शन लिया और मानसिक तनाव कम करने के लिए परिवार और दोस्तों का सहारा लिया। उन्होंने UPSC 2023 में ऑल इंडिया 48वीं रैंक हासिल की थी। आज वह IAS अफसर हैं।