Dollar Donald Trump अगर आपको 250 रुपये किसी को चुकाने हो तो टेंशन हो जाती है क्योंकि खुल्ले जुटाने पड़ते हैं। नोट 100 के हो 200 के हों या 500 के , भारत में इन्हों नोटों की उपलब्धता है लेकिन अगर हम बताएं कि 250 की नोट भी बाजार में आने वाली है तो हैरान मत होइएगा क्योंकि देश के सबसे ताकतवर करे जाने वाले देश अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ये करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के दौरान कई ऐसे फैसले लिए गये हैं, जिनकी काफी चर्चा हुई है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नोट जारी किये जाने की तैयारी की जा रही है. अगर ट्रंप प्रशासन के अधिकारी के इस प्रस्ताव को कांग्रेस की मंजूरी मिल जाती है, तो यह 150 से ज्यादा सालों में अमेरिकी करेंसी पर किसी जीवित व्यक्ति की पहली तस्वीर होगी.
250 डॉलर के नोट पर ट्रंप का चेहरा Dollar Donald Trump

हालांकि अमेरिकी कानून के अनुसार, मुद्रा नोटों पर केवल मृत व्यक्तियों की तस्वीर ही लगाई जा सकती है. ऐसे में यदि करेंसी पर ट्रंप की तस्वीर लगती है, तो इसके लिए अमेरिकी संसद को नया कानून पारित करना होगा.वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने देश के नोट छापने वाले ऑफिस पर दबाव डाला है कि वह राष्ट्रपति की तस्वीर वाला 250 डॉलर का नोट डिजाइन करे.इनॉगरेशन डे के लगभग एक महीने बाद, साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन रेप जो विल्सन ने डोनाल्ड ट्रंप 250 डॉलर बिल एक्ट पेश किया. इसके अनुसार ब्यूरो ऑफ प्रिंटिंग एंड एनग्रेविंग को रिपब्लिकन प्रेसिडेंट की इमेज वाला $250 डॉलर का लीगल U.S. टेंडर बिल डिजाइन और प्रिंट करने का निर्देश देगा.

जब प्रिंटिंग ब्यूरो के डायरेक्टर ने राजनीतिक रूप से नियुक्त लोगों से कहा कि यह कोई रियलिस्टिक प्लान नहीं है, तो उन्हें अचानक दूसरी जगह भेज दिया गया. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्हीं लोगों ने ब्यूरो स्टाफ को नोट के लिए मॉक-अप डिजाइन’ दिए, जिसमें नैचुरली 250 डॉलर के बिल के सेंटर में ट्रंप का चेहरा था.जिस कलाकार ने मॉक-अप डिजाइन किया है, उसका नाम इयान अलेक्जेंडर है. उसने पुष्टि की है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में राष्ट्रपति से बात की थी और उन्हें सीधे ट्रंप से बदलावों के लिए आइडिया मिले थे. इस पर दोनों ओर राष्ट्रपति ट्रंप एवं वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर थे.

अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने पर प्रस्ताव
इसके अतिरिक्त इसमें अमेरिकी झंडे के रंग जोड़ने और देश की स्थापना के 250 साल पूरे होने का लोगो लगाने जैसे बदलाव की बात कही गई. साल 1866 के बाद से किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर अमेरिकी मुद्रा पर नहीं छापी गयी है. उस समय एक पांच सेंट के नोट पर ट्रेजरी विभाग के एक अफसर की तस्वीर छपने के बाद ऐसा कानून बनाया गया है और इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था. करीब दो माह पहले यह घोषणा की गई थी कि अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर वाला एक सोने का सिक्का जारी होगा.

