WhatsApp का इस्तेमाल दोस्तों और परिवार से चैट करने के साथ कई कंपनियां और बिजनेस भी ग्राहकों से जुड़ने, ऑर्डर की जानकारी देने और डिलीवरी अपडेट भेजने के लिए भी करते हैं. अब इसी Business Messaging सिस्टम में Meta बड़ा बदलाव कर रहा है. 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business Platform पर कुछ मैसेज भेजने के लिए कंपनियों को करीब 14 पैसे प्रति मैसेज देने होंगे. इसके तहत कुछ ऐसे मैसेज पर भी चार्ज लगेगा, जो अभी तय समय के अंदर मुफ्त भेजे जा सकते हैं, हालांकि इसका सीधा असर आम WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा.
इंटरनेट पर खबर है कि WhatsApp 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने के पैसे लेने वाला है। यह खबर गलत नहीं है और Meta के WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों के सामने आने के बाद से निकली है। दरअसल यह चार्ज बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स को देने होंगे।

कुछ मैसेज के लिए कंपनियों को करीब 14 पैसे प्रति मैसेज चुकाने होंगे. अभी WhatsApp Business Platform पर ग्राहक के मैसेज करने के बाद 24 घंटे की अवधि में बिजनेस कुछ तरह के जवाब और Utility Messages बिना चार्ज भेज सकते हैं. इनमें ऑर्डर कन्फमेशन और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज शामिल हैं. 1 अक्टूबर से इस व्यवस्था में बदलाव होगा. अब 24 घंटे की इस अवधि के अंदर भेजे जाने वाले Utility Messages पर भी चार्ज लगेगा, हालांकि कस्टमर सर्विस के जवाबों के लिए हर Business Phone Number पर महीने के पहले 1,000 Service Messages मुफ्त रहेंगे. इस लिमिट के बाद भेजे गए अतिरिक्त मैसेज पर शुल्क देना होगा.
14 पैसे का चार्ज किस पर लागू होगा? WhatsApp Business

यह नया चार्ज आम लोगों के लिए नहीं है. WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वाली कंपनियां, बैंक, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और बड़े स्टार्टअप अपने ग्राहकों को भेजे जाने वाले मैसेज के लिए Meta को भुगतान करेंगे. Order Status, Delivery Update और OTP जैसे मैसेज इसी Business Messaging सिस्टम का हिस्सा हैं. ग्राहक को इन मैसेज को पाने या बिजनेस को मैसेज भेजने के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा.
अगर आप सामान्य WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं होगा. दोस्तों या परिवार को मैसेज भेजने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसी तरह किसी Business Account से चैट करने पर भी ग्राहक को भुगतान नहीं करना होगा. इसके अलावा Click-to-WhatsApp Ads या Facebook Pages के Call-to-Action Buttons से आने वाले मैसेज के लिए मौजूदा 72 घंटे की Free Window भी जारी रहेगी. इस अवधि में बिजनेस को Meta की मैसेजिंग चार्जिंग नहीं देनी होंगी.

