Adulterated Turmeric दुल्हन ने हल्दी लगाई – जान चली गई

Adulterated Turmeric कुछ दिनों पहले एक दुखद घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। शादियों के सीजन में आजकल सबसे खूबसूरत लम्हा होता है हल्दी मेंहदी का प्यारा सा आयोजन , लेकिन क्या हो जब इसी उत्साह के बीच दुल्हन की मौत हो जाये और वजह बने हल्दी ….. मध्य प्रदेश के खरगौन जिले से आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक लड़की की शादी हो रही थी। हल्दी की रस्म के दौरान उसे लोगों ने हल्दी लगाई। दुल्हन पर हल्दी ने ऐसे रिएक्ट किया कि उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि हल्दी में मिलावट थी। यह घटना जितनी दर्दनाक है उतनी ही ज्यादा परेशान करने वाली भी है। परेशानी वाली बात ये है कि कहीं आप भी तो बाजार से नकली हल्दी नहीं खरीद रहे।

हल्दी का भारतीय घरों में महत्व Adulterated Turmeric

हल्दी भारत के लगभग हर घर की रसोई और घरेलू उपचार की दवा में शामिल है. इसे खाने में स्वाद बढ़ाने, त्वचा की देखभाल और आयुर्वेदिक उपचारों में उपयोग किया जाता है. आयुर्वेद में हल्दी को सूजन कम करने और संक्रमण से लड़ने वाला माना गया है. हालांकि, हाल के वर्षों में बाजार में हल्दी में रंग और रसायनों की मिलावट बढ़ गई है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है.

मिलावटी हल्दी का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि नकली या मिलावटी हल्दी लंबे समय तक शरीर में जाने पर पाचन तंत्र और अन्य स्वास्थ्य पहलुओं पर नकारात्मक असर डाल सकती है. चमकीले पीले रंग और सस्ती कीमतों में मिलने वाली हल्दी अक्सर आर्टिफिशियल रंग और हानिकारक पदार्थों के साथ आती है. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि पारंपरिक विश्वासों और परंपराओं पर भी सवाल उठाती है.

एफएसएसएआई ने हल्दी की शुद्धता जांचने का आसान तरीका बताया है. दो गिलास पानी लें और उसमें हल्दी डालें. अगर हल्दी शुद्ध होगी, तो धीरे-धीरे पानी में बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला दिखाई देगा. वहीं, अगर पानी तुरंत चमकीला पीला हो जाए, तो समझ जाएं कि हल्दी में कृत्रिम रंग मिलाया गया है. यह सरल टेस्ट घर पर सुरक्षित हल्दी पहचानने में मदद करता है.

खरीदारी में रखें ये सावधानियाँ

हल्दी खरीदते समय हमेशा भरोसेमंद ब्रांड और विश्वसनीय दुकानों को प्राथमिकता दें. अत्यधिक चमकीले पीले रंग वाली हल्दी से बचें, क्योंकि यह मिलावट का संकेत हो सकता है. पैकेट पर एफएसएसएआई सर्टिफिकेशन की जांच करें और मसालों को सही तरीके से स्टोर करें. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है बल्कि मसालों की क्वालिटी को लंबे समय तक बनाए रखने में भी मदद करता है.