Ketan Agarwal Murder Case ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’

Ketan Agarwal Murder Case पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किला पर घूमने गए कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है, जिसमें पुलिस ने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है. अब सोशल मीडिया पर इस मामले को राजा रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर चर्चा का विषय बनाया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल राजा रघुवंशी की हत्या उनकी बीवी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी.  ऐसे में वैसा ही हत्याकांड अब पुणे से सामने आया है जहां केतन नाम के कारोबारी की हत्या उसकी मंगेतर ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी. सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

गुस्से में सोशल मीडिया Ketan Agarwal Murder Case



लोहागढ़ किला पर हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त गुस्सा और भावुक प्रतिक्रिया पैदा कर दी है, जहां यूजर्स केतन अग्रवाल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और सिया गोयल व चेतन चौधरी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं. कई लोग इस घटना को भरोसे और रिश्तों के साथ हुई क्रूर धोखाधड़ी बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इसे बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने गानों की लाइनों को लिखकर इसे राजा रघुवंशी से जोड़कर लिखा…अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर प्यार नहीं था तो छोड़ ही देती, मारने की क्या जरूरत थी.


संदिग्ध मौत बदली सुनियोजित हत्याकांड में?
आपको बता दें कि पहले ये मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था लेकिन जांच में सामने आया कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने चेतन के साथ मिलकर कई महीनों तक प्लान बनाया, दोनों के बीच 6 महीने में 2000 से ज्यादा कॉल हुए, पहले 14 जून को किले से धक्का देने की कोशिश नाकाम रही तो सांप देखने का बहाना बनाया गया, इसके बाद सिया ने केतन का पासपोर्ट तक नष्ट कर बाली ट्रिप रुकवा दी और आखिरकार उसे लोहागढ़ किले ले जाकर पहले से मौजूद चेतन की मदद से कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी गई. पुलिस CCTV, कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

इसलिए सिया ने कर दी मंगेतर की हत्या !
पुणे के व्यापारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले में हुई हत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. हत्या की आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने अब पुलिस के सामने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है, जिससे जांच कर रही टीम भी हैरान है. सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था. यह बात सिया को पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. सिया ने दावा किया है कि यही वजह थी कि उसने आरोपी चेतन के साथ रिश्ता बनाया और साजिश करके केतन की हत्या करवा दी. सिया गोयल ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उसे केतन का हकलाना पसंद नहीं था. केतन से शादी न करने के उसके पास कई कारण थे. पहला यह कि वह चेतन चौधरी से प्यार करती थी. दूसरा, केतन के सिर पर कम बाल थे और तीसरा कारण था कि केतन हकलाता था. सूत्रों की मानें तो शादी तय करते समय सिया के परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन इसे सामान्य मान लिया गया.