Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप, मीटिंग के बाद बॉस ने साथियों संग किया पाप 1 Shameful Crime

Gangrape In Haridwar दिल्ली से मीटिंग के नाम पर लाई गई एक युवती को शराब के साथ नशीली वस्तु पिलाकर उसके बॉस और एक दोस्त ने एक फ्लैट में कई बार दुष्कर्म (Delhi girl gang raped in Haridwar) किया. युवती की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

 

Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप

Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप
Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप
  • Gangrape In Haridwar कोतवाली रानीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नजफगढ़ की रहने वाली एक युवती दिल्ली की एक फर्म में काम करती है. 27 अगस्त की शाम वह कंपनी के काम से अपने बॉस अनिल ठाकुर, उनके पार्टनर राहुल उर्फ आसिफ, फुरकान एवं मोमिन के साथ हरिद्वार आई थी. राहुल, मोमिन और फुरकान अलग होटल में रुके थे. जबकि पीड़िता अपने बॉस के साथ अलग होटल में ठहरी थी.युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम उसके बॉस अनिल उसको उनके फ्लैट पर ले आए. दोनों अलग अलग कमरों में रुके थे. रात में करीब 11 बजे राहुल, फुरकान और मोमिन खाना लेकर आए. आरोप है कि खाने के दौरान इन लोगों ने शराब का एक पैग लगाने के लिए जिद की. इन लोगों के बहुत ज्यादा कहने पर पीड़िता ने 1 पैग लगा लिया, जिसके बाद उसे नशा होने लगा. खाने और ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाए जाने के कारण युवती को चक्कर आने लगा.
Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप
Gangrape In Haridwar : हरिद्वार में गैंगरेप
  • Gangrape In Haridwar युवती का कहना है कि उसके बाद वो अपने रूम में चली गई. आरोप है कि कुछ देर बाद उसका बॉस अनिल और राहुल उसके कमरे में आए. उसके साथ दुष्कर्म किया. सुबह जब युवती उठी तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता चला. जिसके बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन 29 अगस्त की रात हरिद्वार पहुंचे. परिजन युवती को लेकर कोतवाली रानीपुर पहुंचे.इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. कोतवाली रानीपुर इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. साथ ही मामले की गहनता से जांच भी शुरू कर दी गई है..

हस्बैंड को लेकर बवाल मच गया https://shininguttarakhandnews.com/husband-word-controversy-uk-lady/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.