RESORT SEX RACKET रिसोर्ट में सेक्स रैकेट बेनकाब – देवभूमि शर्मसार

RESORT SEX RACKET देवभूमि को शर्मसार करने वाले शातिरों और देह व्यापार के गंदे खेल से मोटी कमाई करने वाले लोगों के होश तब उड़ गए जब पुलिस ने रामनगर के एक्रोन रिसॉर्ट में छापा मारकर देह व्यापार में दस युवतियों संग 52 लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बरामद युवतियां नेपाल, बंगाल, उत्तर प्रदेश से है। रात में पुलिस को रामनगर के सांवलदे रिसॉर्ट में देह व्यापार की सूचना मिली। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी और पुलिस ने रिसॉर्ट में छापामारी की। उस समय पार्टी चल रही थी। पुलिस को रिसॉर्ट में 52 लोग लोग मिले। जबकि उनके साथ दस युवतियां भी थी।

2 लाख में रिजॉर्ट, 10 हजार में लड़की RESORT SEX RACKET

पुलिस को देखकर रिसॉर्ट का मैनेजर व स्टाफ फरार हो गया। पुलिस को उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, अवैध शराब व नकदी मिली। रिसॉर्ट में बार चल रहा था।बार बिना लाइसेंस के चल रहा था। पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार में रिसॉर्ट मैनेजर स्टाफ की मिलीभगत नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि दस युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।


पर्यटन प्रदेश होने की वजह से उत्तराखंड में होटल , होम स्टे और रिसोर्ट में भीड़ अक्सर नजर आती है। हिल स्टेशनों की बात करें तो बड़ी संख्या में स्पा सेंटर हों या सुविधा देने वाले गंदे कारोबार के शातिर खिलाड़ी आये दिन पुलिस के लिये चुनौती बनते रहते हैं लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर इनकी कमर तोड़ते हुए सेक्स रैकेट मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. रामनगर में एक हाई प्रोफाइल रिजॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 62 लोगों को हिरासत में लिया है. जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल है. मामले में रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है. जबकि, जनरल मैनेजर फरार है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

पुलिस कार्रवाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक रिजॉर्ट पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया. पुलिस की मानें तो जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो इस पूरे मामले को सुनियोजित तरीके से संचालित किए जाने की ओर इशारा करते हैं.पुलिस के मुताबिक, रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसके पीछे कथित रूप से देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था. जांच में पता चला कि पार्टी के आयोजक ने करीब 10 दिन पहले ही रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क किया था. आरोप है कि इस दौरान शराब, महिलाओं और कथित एक्स्ट्रा सर्विस उपलब्ध कराने की मांग की गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस की मानें तो 4-5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट करीब 2 लाख 20 हजार रुपए में बुक किया गया था. जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी. हर महिला के लिए करीब 10 हजार रुपए तय किए गए थे. पुलिस इस आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है.मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल का कहना है कि “फिलहाल, पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है. जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. देह व्यापार, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.”