Badrinath Donation Scam हे भगवान् ! अब बद्रीनाथ धाम में दान चोरी !

Badrinath Donation Scam अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई दावे सामने आने के बाद लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं. अब जानकारी सामने आई है कि 1 जुलाई को मंदिर परिसर में लगे सभी CCTV कैमरे बदल दिए गए थे. यह बदलाव उन आरोपों के सामने आने से कुछ दिन पहले हुआ, जिससे विवाद और बढ़ गया. इस मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारियों से जवाब भी मांगा गया है.

BKTC ने बताई कैमरे बदलने की वजह Badrinath Donation Scam

मंदिर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सोहन सिंह रांगड़ ने CCTV कैमरे बदलने को लेकर सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह किसी विवाद से जुड़ा फैसला नहीं, बल्कि एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया. उनके मुताबिक, एक दानदाता ने मंदिर को हाई-रिजॉल्यूशन वाले नए CCTV कैमरे भेंट किए थे, जिसके बाद सभी 32 कैमरों को बदला गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने कैमरों की रिकॉर्डिंग DVR सिस्टम में पूरी तरह सुरक्षित है और जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाएगा.

आरोप सामने आने से कुछ दिन पहले मंदिर के सभी CCTV कैमरे बदले गए
पुराने CCTV रिकॉर्ड सुरक्षित होने का दावा किया गया है
BKTC ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं
जांच के आदेश, दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच के आदेश दिए हैं. समिति का कहना है कि किसी भी कर्मचारी को बिना जांच के दोषी नहीं माना जाएगा. लेकिन अगर जांच में किसी की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने तक अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को मंदिर से जुड़े सभी कार्यों से अलग कर दिया गया है. इससे साफ है कि समिति मामले को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाना चाहती है और किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं करेगी.