Chhindwara Suicide Case लड़की ने जिस्म पर मेहंदी से लिखा ‘सुसाइड नोट’…

Chhindwara Suicide Case जुर्म की दुनिया में आपने सुसाइड नोट तो बहुत देखे होंगे. कभी कागज पर, कभी मोबाइल के सुसाइड वीडियो में, तो कभी सोशल मीडिया की आखिरी पोस्ट में. लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से जो खबर आई है जिसने पुलिस से लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स तक के होश उड़ा दिए हैं. एक मां, एक पत्नी… जिसने मौत को गले लगाने से पहले अपनी बर्बादी और दर्द की दास्तान किसी पन्ने पर नहीं, बल्कि अपने ही जिस्म पर लिख दी! अपने दोनों हाथों और पैरों पर मेहंदी से वो राज लिख दिए, जो शायद वो जिंदा रहते कभी चीखकर भी नहीं कह पाई.

मौत से पहले महिला ने किए सनसनीखेज खुलासे Chhindwara Suicide Case

छिंदवाड़ा के चौरई थाना इलाके का चन्हियाखुर्द गांव कि रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति वर्मा शनिवार को जिंदगी की जंग हार गई. प्रीति की शादी साल 2013 में लखन वर्मा से हुई थी जिसकी एक 10 साल की बेटी भी है. ऊपरी तौर पर सब ठीक था, लेकिन इस हंसते-खेलते परिवार को किसी की नजर लग गई. कुछ समय पहले बीमारी के चलते प्रीति के बड़े बेटे की मौत हो गई.

बेटे की मौत के बाद टूटी चुकी थी

पारिवारिक सूत्रों और पड़ोसियों से मिली अंदरूनी जानकारी के मुताबिक बेटे की मौत के बाद प्रीति को घर में अपशकुनी और मनहूस कहा जाने लगा था. एक मां जो पहले से ही अपने कलेजे के टुकड़े को खोकर अंदर से मर चुकी थी. उसे हर रोज यह ताना दिया जाता था कि उसी की वजह से उसका बेटा इस दुनिया से गया. बेटे को खोने का गम और ऊपर से अपनों का यह मानसिक टॉर्चर प्रीति के लिए घर ही एक जिंदा नरक बन चुका था.


प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

प्रीति जानती थी कि अगर उसने कागज पर सुसाइड नोट लिखा तो उसे फाड़कर आग लगा दी जाएगी. अगर मोबाइल में वीडियो बनाया तो उसे डिलीट कर दिया जाएगा. इसलिए उसने ऐसा रास्ता चुना जिसे कोई मिटा न सके. उसने अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी रची. लेकिन ये मेहंदी किसी त्योहार की नहीं बल्कि मौत के खत की थी. उसने अपनी प्रताड़ना की पूरी कहानी उन तानों के घाव अपने जिस्म पर लिख डाले. अस्पताल में प्रीति की सांसें उखड़ रही थीं वो बयान देने की हालत में नहीं थी. लेकिन उसके हाथ और पैर चिल्ला-चिल्लाकर गवाही दे रहे थे.


जिस्म पर लिखे दिल के दर्द

चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले के मुताबिक महिला के हाथ-पैरों पर लिखे गए एक-एक शब्द की हाई-डेफिनिशन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है. अब इन तस्वीरों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है ताकि हैंडराइटिंग का मिलान किया जा सके. पुलिस अब सिर्फ मायके वालों के बयान नहीं ले रही, बल्कि पति लखन वर्मा के मोबाइल फोन और डिलीट हो चुके डिजिटल चैट्स को रिकवर कर रही है. शक है कि प्रीति को वाट्सएप और फोन पर भी इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि उसके पास आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।