Stray Dogs बोरों में भरकर आवारा कुत्ते, अफसर पर छोड़े…

Stray Dogs  महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां कुछ लोग आवारा कुत्तों को बोरे में भरकर नगर पंचायत ऑफिस पहुंच गए. मामला नासिक के निफाड नगर पंचायत ऑफिस का है. प्रदर्शन करने पंचायत ऑफिस पहुंचे युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने बोरे में भरकर लाए कुत्तों को दफ्तर में छोड़ दिया. उनका कहना है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या को दूर करने में नाकाम है.इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आवारा पिल्लों को बोरों में भरकर लाया गया और फिर अधिकारी की मेज पर छोड़ दिया गया. इसके बाद कुत्ते मेज पर इधर-उधर भागते दिख रहे हैं. कुत्ते थोड़े घबराए हुए भी लग रहे थे. इसके साथ ही रंधावे ने चीफ ऑफिसर धीरज भामरे की मेज पर नोटों की माला रख दी.

लिंक क्लिक कर देखिये वायरल वीडियो –https://twitter.com/i/status/2100485134202159573

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है. इसकी वजह से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही उनका दावा है कि आवारा कुत्तों ने शहर में कई लोगों को काट लिया है. प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. गणेशोत्सव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया और कहा कि आवारा कुत्तों की वजह से गणेश मंडलों में आने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया है.प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तुरंत नसबंदी अभियान चलाएं , कुत्तों को पकड़ने के लिए सही इंतजाम करें और आवारा कुत्तों की आबादी को कंट्रोल के उपाय अपनाएं जाएं.

नासिक के निफाड में आवारा कुत्तों का आंतक

बताया गया कि नासिक के निफाड में इन दिनों आवारा कुत्तों ने भारी आतंक मचा रखा है. इन कुत्तों ने कई छोटे बच्चों और नागरिकों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. नगर पंचायत प्रशासन से लगातार आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

नगर पंचायत में सीओ की टेबर पर छोड़े कुत्ते

प्रशासन की इस लापरवाही का आरोप लगाते हुए, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रंधवे और नगरसेविका रूपाली रंधवे ने नागरिकों के साथ मिलकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सीधे मुख्य अधिकारी (CO) धीरज भामरे के केबिन की टेबल पर एक आवारा कुत्ता छोड़ दिया.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक तरफ आवारा कुत्ते नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, तो वहीं मुख्य अधिकारी केवल टेंडर प्रक्रियाओं में व्यस्त हैं. इस बात का प्रतीकात्मक विरोध जताने के लिए उन्होंने अधिकारी की टेबल पर ‘नोटों की माला’ भी पहनाई.