CM letter Ritu Khanduri बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में विधानसभा के अंदर भर्ती प्रकरण को लेकर तरह तरह की खबरें चल रही थी… जिसमें कई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा मंत्रियों के नाम भी गाहे-बगाहे सामने आ रहे हैं। अब सरकार ने मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को बाकायदा चिट्ठी लिखकर सख्त जांच और कार्यवाही की बात कही है
CM letter Ritu Khanduri क्या बगैर दबाव होगी जांच ?

- CM letter Ritu Khanduri उन्होंने इस चिट्ठी में लिखा है कि जिस तरह से खबरें संज्ञान में आ रही हैं और मीडिया में भर्ती को लेकर तरह-तरह के अंदेशे जताई जा रहे हैं.. ऐसे में अब तक जो भी भर्तियां की गई है उनकी जांच की जानी आवश्यक है और भविष्य में की जाने वाली भर्तियों में पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जाए। यह सुझाव देते हुए स्पीकर खण्डूरी को सीएम धामी ने चिट्ठी लिखी है।

- इस बेहद गर्मागर्म विवादित मामले में गेंद अब विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के पाले में चली गई है और जैसा कि सब जानते हैं उत्तराखंड में खंडूरी शब्द का मतलब ईमानदारी , पारदर्शिता और बगैर किसी दबाव के काम करने वाले ब्रांड के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे में सभी को उम्मीद है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी अपनी कुर्सी पर बैठकर बगैर दबाव के सख्त जांच और इसकी सही जांच रिपोर्ट सामने ला सकेंगी।
खबर में पढ़े – सीएम ने क्यों कहा ऐसा जानिए – https://shininguttarakhandnews.com/khatima-kand-dhami-22-news/

