Divorce for Unfit Figure : आपने वह गाना तो सुना होगा जिसमें कहा जाता है जिसकी बीवी मोटी उसका भी बड़ा काम है। लेकिन एक बीवी को उसका मोटापा इतना भारी पड़ गया कि पति ने उसे छोड़ने का फैसला कर लिया। आपको सुनकर हैरानी हो रही है लेकिन जनाब यह सच है । उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसी ही घटना सामने आई है जहां अपने पति को बेहद प्यार करने वाली पत्नी को पति ने सिर्फ इसलिए तलाक देने का फैसला कर लिया क्योंकि वह अब स्लिम और स्मार्ट नहीं बल्कि मोटी हो गई है। क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं
Divorce for Unfit Figure बीवी के प्यार पर मोटापा हावी

- Divorce for Unfit Figure यूपी के मेरठ में तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला का कहना है कि उसके मोटी होने पर पति ने उसे तलाक दे दिया. महिला का कहना है कि उसे लगातार ओवरवेट होने का ताना दिया जाता है. मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कॉलोनी निवासी नजमा का कहना है कि पति ने तलाक दे दिया है. महिला ने बताया कि उसका कसूर सिर्फ इतना है कि वह मोटी हो गई हैं. शौहर ने बस इसी बात पर पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया है.

- Divorce for Unfit Figure पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे तलाक का नोटिस भेजा है, महिला ने बताया कि नोटिस देखकर उन्होंने अपने पति से बात करने की कोशिश की तो पति ने जवाब दिया कि तुम मोटी हो गई हो और मैं तुम्हें तलाक दे रहा हूं जिसके बाद पत्नी थाने पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी ने इस तरह से रिश्ता खत्म किया है तो पड़ताल करेंगे. 1 महीने पहले सलमान ने उसे घर से जाने को कह दिया और फिर तलाक का नोटिस भेज दिया. जब तलाक की वजह जानने की कोशिश की तो पति सलमान ने साफ कहा कि तुम मोटी हो गई हो और मैं तुम्हें तलाक दे रहा हूं.

- Divorce for Unfit Figure पीड़िता का कहना है कि फोन करके उसने अपने पति से नोटिस के बारे में बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके पति ने उसके बाद फोन काट दिया था, नाजमा ने रोते हुए थाने में कहा कि मैं सलमान के साथ रहना चाहती हूं. पति से बहुत प्यार करती हूं. मोटी हो रही हूं ये मेरा कसूर नहीं है. मैं अपने पति के बगैर नहीं रह सकती और उसने मुझे घर से निकाल दिया. नजमा ने कहा कि सलमान ने उसे तलाक दे दिया. पहले भी कई बार मुझसे वजन बढ़ने के कारण मारपीट चुका है. मैं चुप रहती हूं, लेकिन इस बार उसने घर से ही निकाल दिया। उसके 7 साल का बेटा है और वह क्या करेगी?
खबर में पढ़ें – छत पर जहाज़ , तोप घोड़ा और ट्रक – https://shininguttarakhandnews.com/uppala-village-punjab-video/

