Lack of Sleep शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी खाना है उतनी ही नींद भी है। अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन भरपूर और अच्छी नींद नहीं लेते तो इसका सेहत पर बुरा असर होगा। खासतौर से युवाओं में नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए नींद से जुड़ी आदतें कोई मामूली बात नहीं हैं, इसका असर दिमाग, शरीर और मन पर पड़ता है। अच्छी नींद आपको फिजिकली और मेंटली स्वस्थ और तरोताजा बनाने में मदद करती है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
कम नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा Lack of Sleep

हालांकि सिर्फ अच्छी नींद ही एक पहलू नहीं है। इसमें आपकी सोने की दिनचर्या, सोने से पहले आप क्या खाते या पीते हैं, आपकी नींद कितनी देर की और कैसी है ये सब भी मायने रखता है। यहां तक कि खर्राटे लेना या रात में बार-बार जागना जैसी आदतें भी नींद को प्रभावित करती हैं। लगातार खराब नींद से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
नींद और बीपी का कनेक्शन
इस बारे में डॉक्टर से बात की और जाना कि नींद कैसे ब्लड प्रेशर पर असर डालती है। जब आप कम सोते हैं तो शरीर में तनाव और हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है। इससे रक्तचाप (BP) बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं तनाव हार्मोन बढ़ने से दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।

क्या कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है ?
डॉक्टर ने बताया कि अगर आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती या नींद की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती, तो आपका ब्लड प्रेशर इससे बढ़ सकता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की मरीज हैं और अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं तो इससे चुपचाप और धीरे-धीरे समय के साथ हार्मोन, हृदय गति और रक्त वाहिकाओं के कार्य को प्रभावित कर सकता है।
नींद पूरी न होने के लक्षण
रात में नींद पूरी नहीं होने पर शरीर संकेत देने लगता है। नींद की कमी होने पर सुबह आपको उठने के बाद आलस रहेगा और सुस्ती महसूस होगी। इसके अलावा अगर आपको सुबह जागने के बाद आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना या सिरदर्द रहता है तो समझ लें कि नींद अच्छी नहीं है। रातभर सोने से बाद भी शरीर रिलेक्स नहीं है और सुबह उठने के बाद बेचैनी जैसी महसूस हो रही है तो समझ लें नींद अच्छी नहीं आई।

सोने से पहले भारी खाना खाना
सोने से पहले भारी खाना खाना एक आम गलती है, जिसे हमें सुधारने की जरूरत है। रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। भारी खाने से पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे नींद खराब हो सकती है और ब्लड प्रेशर भी प्रभावित होता है।इसके अलावा भारी खाने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती हैं।
सिर्फ सोना काफी नहीं, नींद की क्वालिटी भी है जरूरी
अच्छी सेहत के लिए सिर्फ बिस्तर पर लेटना या कुछ घंटे सोना ही काफी नहीं है। नींद की गुणवत्ता कई बातों पर निर्भर करती है:
आपकी सोने और जागने की दिनचर्या।
सोने से पहले आपका खान-पान (आप क्या खाते या पीते हैं)।
आप कितनी देर सोते हैं और नींद कितनी गहरी है।
रात में खर्राटे लेना या बार-बार नींद टूटने जैसी आदतें।
लगातार खराब नींद लेने या नींद पूरी न होने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

