Do Nothing Man हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटा या बेटी पढ़-लिखकर कोई अच्छी जॉब करे, जिससे मोटी रकम कमा सके। मगर एक युवक ऐसा भी है, जो कुछ भी नहीं करता और वह हर रोज हजारों रुपए कमा लेता है। जी हां, जापान का रहने वाला यह युवक लोगों के साथ सिर्फ टाइम पास करने के बदले पैसे लेता है। उसकी फीस दो से तीन घंटे के लिए पांच से सात हजार रुपए तक है। इसमें उसका खाना-पीना, आना-जाना सब कुछ शामिल है।
Do Nothing Man किराए पर लेने वाला शख्स आने-जाने और खाने-पीने के पैसे भी देता है

- Do Nothing Man उसकी इस अनोखी नौकरी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है और उसे लोग ‘डू नथिंग मैन’ नाम से जानने लगे हैं। इस युवक को बिना कुछ किए ही हर महीने लाखों रुपए मिल जाते हैं। युवक की उम्र 39 साल है और उसका नाम शोजी मोरिमोतो है। वह लोगों के साथ समय बिताने के लिए खुद को किराए पर पेश करता है और बदले में पैसे वसूलता है। शोजी मोरिमोतो यह सर्विस किसी इवेंट, पार्टी या फिर लंच-डिनर के समय जाने के लिए भी देते हैं। जो शख्स उन्हें किराए पर लेता है, वह सिर्फ उसके साथ मौजूद रहते हैं और कुछ भी नहीं करते। वह जहां जाता है, उन्हें जाना पड़ता है। इस दौरान जिस शख्स ने उन्हें किराए पर लिया है, वह उनके आने-जाने के किराए के पैसे, खाने-पीने का इंतजाम भी करता है। इसके बदले वह शख्स शोजी को दो से तीन घंटे के लिए पांच से सात हजार रुपए तक भुगतान करता है।

Do Nothing Man पांच साल पहले तक फ्री सर्विस देते थे Shoji Morimoto
- Do Nothing Man शोजी जापान की राजधानी टोक्यो में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके करीब पौने तीन लाख फॉलोअर्स हैं। शोजी के मुताबिक, करीब पांच साल पहले तक वह लोगों को मुफ्त में यह सर्विस देते थे, मगर बाद में इसके लिए वे फीस चार्ज करने लगे। उन्होंने विज्ञापन निकाला कि समय बिताने के लिए कोई भी उन्हें किराए पर ले सकता है। इसके बाद लोग उन्हें हॉयर करने लगे। अब उनके बहुत से क्लाइंट हैं, जो अक्सर उन्हें अपने साथ समय बिताने के लिए कहीं न कहीं ले जाते हैं। खासकर, उनके क्लाइंट वे लोग हैं, जो अकेले हैं और अपना अकेलापन दूर करने के लिए उन्हें साथ रखते हैं।
लो जी ! महिला वकील पर फ़िदा जज का प्रेमविवाह सुर्ख़ियों में https://shininguttarakhandnews.com/old-age-love-story-jharkhand-judge/

