अनीता तिवारी की स्पेशल रिपोर्ट

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने वाले राहुल गांधी पर अब सबकी नजर है , क्योंकि 2024 के चुनाव से पहले कांग्रेस का यह सबसे बड़ा सियासी दांव है। वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत , भूपेश बघेल और जयराम रमेश के साथ-साथ उत्तराखंड के हरीश रावत जैसे दिग्गज नेता भी उनके साथ चल रहे हैं।
Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी के साथ युवा नेत्री ज्योति रौतेला का जोश

- Bharat Jodo Yatra तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में लोगों का हुजूम भी चल रहा है। इस पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी कंटेनर में रात गुजार रहे हैं , कहा जा रहा है कि यह यात्रा पूरी तरह से एक पारंपरिक पदयात्रा की तरह है जिसमें आम लोगों को जोड़ने के लिए कांग्रेस के नेता आम आदमी की तरह आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा में कई नेता मीडिया में सुर्खियां भी बटोर रहे हैं और कई ऐसे नेता हैं जो देश के सबसे पुरानी पार्टी के दिग्गज नेता के साथ इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।

- Bharat Jodo Yatra इस अभियान में किसी महिला का शामिल होना है यूं तो कोई अलग बात नहीं है लेकिन पहाड़ की वो महिला राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए पदयात्रा में जोशीले अंदाज़ में नजर आए तो मीडिया की लाइमलाइट में आना स्वाभाविक है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला इन दिनों राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने अनुभव और कौशल के साथ इस यात्रा में भागीदारी निभा रहे हैं तो वही अपनी पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी के साथ युवा नेत्री ज्योति रौतेला का जोश भी देखते बनता है।

- Bharat Jodo Yatra यूं तो ज्योति रौतेला का ज्यादातर समय दिल्ली में पार्टी के संगठन और कार्यक्रमों में गुजरा है। लेकिन बीते कुछ समय से वह उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही है और एक बार फिर वायनाड से सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनकी यह तस्वीरें बताती है कि किस तरह से महिला कांग्रेस में अपनी बड़ी पहचान बना चुकी ज्योति रौतेला का जज़्बा इस पदयात्रा में दिखाई दे रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रदेश में भी उन्होंने जिस तरह से संगठन को सक्रिय बनाया है वैसे ही देश में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पार्टी को एक बार फिर नए जोश और नए उम्मीद के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कामयाबी दिलाएंगे। देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में तमाम ऐसे कांग्रेसी नेता है जो महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला की सक्रिय भागीदारी पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि एक बार फिर कांग्रेस मुख्यधारा में राजनीति करती नजर आ रही है और महिलाओं का इस तरह से कदमताल करना हो सकता है कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हो।
दो इस्तीफा – लो इस्तीफा https://shininguttarakhandnews.com/pressure-politics-dhami/

