Almora DM News जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्ट्रॉन्ग रूम की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का रियलिटी चेक किया और वेयरहाउस में रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव तथा उपलब्ध अभिलेखों की गहन जांच की।
मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश Almora DM News

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण करते हुए मशीनों के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा तथा अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का सुरक्षित भंडारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री रवि साह सहित निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे

