Yamkeshwar Assembly Election उत्तराखंड में 2027 की विधानसभा चुनाव की जैसे-जैसे घड़ी करीब आ रही है वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी अपने सियासी रणनीति पर और एक्टिव नजर आने लगी है उत्तराखंड में जहां नए चेहरों को मौका देने की बात कही जा रही है तो वही युवा और भरोसेमंद के नेताओं को टिकट देने के इशारे भी दिए जा रहे हैं…. वही बात करें यमकेश्वर विधानसभा की तो यहां से भारतीय जनता पार्टी के युवा और सक्रिय दावेदार बिपिन कैंथोला को केंद्र ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड में विधानसभा टिकट देने के इशारे भी दे दिए हैं…. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि केंद्र और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को टिकट देकर विधानसभा पहुंचाना चाहते हैं ताकि एक युवा और ऊर्जावान सरकार का गठन हो सके इसमें बिपिन कैंथोला जैसे मजबूत दावेदार अहम कड़ी साबित हो सकते हैं
यमकेश्वर की राजनीति में बढ़ी हलचल दावेदारी मजबूत

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण धीरे-धीरे आकार लेने लगे हैं। भाजपा के युवा एवं सक्रिय नेता बिपिन कैंथोला की राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। केंद्र में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठन में उनकी भूमिका को नई पहचान मिलने की संभावना है।

केंद्रीय जिम्मेदारी मिलने से भाजपा में कैंथोला का बढ़ा कद
अब सबसे अहम घटनाक्रम यह है कि विपिन कुमार कैंथोला को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सलाहकार पैनल में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में 4 नवंबर को आधिकारिक पत्र जारी हुआ और उनका कार्यकाल अगले आदेश तक निर्धारित किया गया है। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जहां प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने बिपिन कैंथोला के सियासी कद को बढ़ते हुए देखा है तो वही उनकी केंद्र सरकार में मजबूत पकड़ का भी अंदाजा लगा लिया है.. ऐसे में बेहद खामोशी के साथ अपनी विधानसभा में लंबे समय से सक्रिय बिपिन कैंथोला आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय संगठन से टिकट लेकर मैदान में उतर जाएं तो हैरानी नहीं होगी

केंद्रीय जिम्मेदारी से बढ़ा राजनीतिक कद
कैंथोला भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता होने के साथ उनका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय जुड़ाव रहा है। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित बोर्ड में जिम्मेदारी मिलना उनके राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

यमकेश्वर में टिकट के लिए बने नए समीकरण
यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा की दावेदारी को लेकर पहले से ही कई नाम चर्चा में हैं। 14 नवंबर को स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन में भाजपा की रायशुमारी बैठक में बिपिन कैंथोला सहित कई नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने दावेदारों से अलग-अलग बातचीत भी की थी। ऐसे राजनीतिक माहौल में कैंथोला को मिली केंद्रीय जिम्मेदारी उनकी दावेदारी को नई मजबूती और राजनीतिक चर्चा का आधार दे सकती है।

क्या भाजपा इस बार नया चेहरा उतारेगी ?
यमकेश्वर विधानसभा भाजपा की परंपरागत मजबूत सीट रही है। ऐसे में पार्टी के सामने 2027 में भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की चुनौती होगी। टिकट चयन में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्र में सक्रियता, जनाधार और चुनावी जीत की संभावनाएं महत्वपूर्ण रहेंगी।
बिपिन कैंथोला के सामने अब अपनी संगठनात्मक पहचान को क्षेत्रीय जनाधार में बदलने की चुनौती होगी। हालांकि केंद्रीय दायित्व मिलना टिकट की गारंटी नहीं है, लेकिन इससे उनकी राजनीतिक दावेदारी को निश्चित रूप से एक नया आयाम मिला है।

अब यमकेश्वर की सियासत में सवाल यही है कि भाजपा पुराने चेहरे पर भरोसा जताएगी या केंद्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी पाने वाले बिपिन कैंथोला जैसे चेहरे को विधानसभा में नेतृत्व का अवसर देगी? यमकेश्वर की चुनावी राजनीति में आने वाले दिनों में यह मुकाबला और दिलचस्प होने के आसार हैं।

