Sex Racket Dargaah : सेक्स रैकेट का अड्डा है पिरान कलियर

Sex Racket Dargaah जी हां जितना आश्चर्य और हैरानी हमें यह खबर बताते हुए हो रही है उतनी ही हैरानी पाठकों को उनका बयान सुनकर भी हो सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पिरान कलियर को चारों धामों के साथ-साथ एक पवित्र और आस्था का केंद्र माना जाता है। जिसके बारे में इस तरह का बयान देकर नए-नए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने क्या कहना चाहा है , अब मुस्लिम समाज के लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं। पहले आपको सुनाते हैं उनका यह बेहद हैरान करने वाला बयान
- Sex Racket Dargaah तो सुना आपने , यह है उत्तराखंड भाजपा के चर्चित मुस्लिम चेहरा और प्रवक्ता शादाब शम्स , का ताजा बयान अब इस बयान का मुस्लिम समाज में क्या असर पड़ेगा और जो लोग बड़ी ही आस्था और अकीदत के साथ दरगाह में आते हैं , अपना सर झुकाते हैं , चादर चढ़ाते हैं उनके दिलों को कितनी ठेस पहुंचेगी इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। अगर भाजपा सरकार में रहते हुए भाजपा के ही इस कदर ओहदे पर बैठे बड़े नेता यह कहेंगे कि एक आस्था का केंद्र सेक्स का अड्डा और मानव व्यापार का केंद्र बन गया है तो इस पर सियासत भी तीखी होगी। देखते हैं आने वाले दिनों में शादाब शम्स के इस बयान पर क्या असर दिखाई देगा।
मंत्री सौरभ बहुगुणा के तेवर में वही धार https://shininguttarakhandnews.com/bahuguna-politics-saurabh-news/

