Save Land–Remove Dhami’ campaign उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही सरकारी जमीनों की बंदरबांट के विरोध में 4 नवंबर को ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान के तहत विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की सरकारी जमीनों एवं सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हितों के लिए इस्तेमाल करने तथा सरकारी जमीनों की बंदरबांट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रदेश की जनता के हितों, प्राकृतिक संसाधनों और सरकारी संपत्तियों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न स्थानों पर प्रभारी नियुक्त किया Save Land–Remove Dhami’ campaign

अभियान के लिए नियुक्त प्रभारी एवं कार्यक्रम स्थल निम्नवत हैं—
नैनीताल: पटवाडांगर (13.64 एकड़), निरीक्षण भवन ज्योलीकोट। प्रभारी –
यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष; गुरदीप सिंह सप्पल, सदस्य सीडब्ल्यूसी एवं जिलाध्यक्ष।
अल्मोड़ा: निरीक्षण भवन अल्मोड़ा एवं निरीक्षण भवन कटारमल। प्रभारी – मनोज तिवारी, विधायक; गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष।
रानीखेत: चौबटिया उद्यान पार्क एवं निरीक्षण भवन रानीखेत। प्रभारी – करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष।
हल्द्वानी: एचएमटी रानीबाग (53 एकड़)। प्रभारी – तिलकराज बेहड़, विधायक; सुमित हृदयेश, विधायक एवं महानगर अध्यक्ष।
भीमताल: रामगढ़ की भूमि (15 एकड़), निरीक्षण भवन रामगढ़ एवं निरीक्षण भवन रातीघाट-कैंचीधाम। प्रभारी – भुवन कापड़ी, उपनेता प्रतिपक्ष; आदेश चौहान, विधायक एवं जिलाध्यक्ष।
देहरादून–ऋषिकेश: आईडीपीएल ऋषिकेश (633 एकड़)। प्रभारी – डॉ. हरक सिंह रावत, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति एवं जिलाध्यक्षगण/महानगर अध्यक्ष।
देहरादून–विकासनगर: डाकपत्थर भूमि (180 एकड़)। प्रभारी – प्रीतम सिंह, अध्यक्ष प्रदेश चुनाव अभियान समिति एवं जिलाध्यक्ष।
देहरादून–मसूरी: जॉर्ज एवरेस्ट, एस्टेट (पार्क एस्टेट), हाथीपांव मसूरी (लगभग 142 एकड़)। प्रभारी – गणेश गोदियाल, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिलाध्यक्ष।
टिहरी गढ़वाल: धनोल्टी की भूमि (247 एकड़), निरीक्षण भवन कद्दूखाल।
प्रभारी – विक्रम सिंह नेगी, विधायक; लखपत बुटोला, विधायक एवं जिलाध्यक्ष।
हरिद्वार: अलकनंदा होटल, हरकी पैड़ी। प्रभारी – हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री; ममता राकेश, विधायक; अनुपमा रावत; रवि बहादुर, विधायक एवं जिलाध्यक्ष।
रानीपुर, हरिद्वार: सलेमपुर महदूद (21 एकड़)। प्रभारी – श्री फुरकान अहमद, विधायक; श्री वीरेंद्र जाति, विधायक एवं जिलाध्यक्षगण।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन श्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों, संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं।उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों की रक्षा करना केवल कांग्रेस पार्टी का ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के प्रत्येक ye नागरिक का दायित्व है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।

