Dirty Jobs गंदा है पर धंधा है ये!’ दुनिया में बहुत से काम ऐसे होते हैं जो दूसरों की नजरों में अच्छे नहीं होते, मगर जो लोग उन्हें करते हैं, वो सिर्फ पैसों के लिए उन्हें करते हैं. आज हम आपको दुनिया के 5 ऐसे कामों के बारे में बताएंगे जिसे भारत में लोग बुरी नजर से देखते हैं और अगर भारतीयों को ये काम दिए जाएं तो शायद वो इसे करेंगे. बड़ी बात ये है कि इन कामों में भारतीय करेंसी के हिसाब से लाखों रुपये मिलते हैं. रिपोर्ट में बताई गई सैलरी भारत के हिसाब से नहीं है बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों के हिसाब से है.
Dirty Jobs इंडियन युवा नहीं करना चाहेंगे ऎसी जॉब

- Dirty Jobs क्राइम सीन यानी वो जगह जहां किसी जुर्म को अंजाम दिया गया है. जब उस जगह की अच्छे से जांच हो जाती है तो उसे साफ करने के लिए लोग होते हैं जिन्हें क्राइम सीन क्लीनर कहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि कई देशों में ये लोग 60 लाख रुपये सालाना तक कमाते हैं मगर इनका काम काफी गंदा होता है. इन्हें लाश से लेकर अन्य चीजों को जुर्म की जगह से साफ करना पड़ता है. लोगों को लाश के पास पैदा होने वाले बैक्टीरिया से इंफेक्शन भी हो सकता है

- Dirty Jobs भारत में आपने देखा होगा कि कचरा उठाने की जो गाड़ी आती है, उसके साथ आने वाले सफाई कर्मियों का काम कितना मुश्किल और गंदा होता है. उन्हें लोगों के घर जा-जाकर सड़ा-गला कूड़ा उठाना पड़ता है. कई जगहों पर ये लोग साल का 47 लाख रुपये तक कमा लेते हैं, मगर सच तो ये है कि अगर हमें ये काम दिया जाए तो हम कभी नहीं करना चाहेंगे

- Dirty Jobs कई देशों में पोर्टेबल टॉयलेट क्लीनर होते हैं. दरअसल, बहुत सी जगहों पर ऐसे टॉयलेट होते हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है. अब ये किसी टॉयलेट के टैंक या निकासी के अन्य साधनों से तो जुड़े नहीं होते. ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए इन टॉयलेट क्लीनर की जरूरत पड़ती है जो हर दिन लोगों के मलों को साफ करते हैं. इन्हें भी साल का 47 लाख रुपये तक मिल जाता है मगर ये काम काफी घिनौना है.

- Dirty Jobs समुद्री जीवों को खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और सी-फूड का बिजनेस भी काफी सफल माना जाता है. इसी से जुड़ा एक काम है क्रैब कैचिंग का. जो लोग इसे करते हैं उनकी जिंदगी काफी खतरे में होती है क्योंकि पहले तो उन्हें समुद्र से सामना करना पड़ता है और उसके बाद खतरनाक केकड़ों का भी सामना करना पड़ता है जो अगर काट लें तो शरीर सुन्न पड़ जाता है. ये जितने अच्छे केकड़े पकड़ेंगे, उतना इनको प्रॉफिट मिलता है. वाइज़ स्टेप वेबसाइट के अनुसार ये लोग दो महीने में 40 लाख रुपयों तक कमा लेते हैं.

-
प्रोक्टोलॉजिस्ट वो डॉक्टर होते हैं जो मलाशय की जांच करते हैं. इनको मरीज के मलाशय और उनके मल की जांच करनी पड़ती है. वैसे तो ये डॉक्टर ही हैं मगर काम काफी घिनौना होता है. कई देशों में ये डॉक्टर साल का 3 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं मगर बहुत से लोग उसके बावजूद भी शायद इस काम को नहीं करना चाहेंगे…
डिजिटल रेप’ की शिकार हुई छात्रा , आज से ही बेटी को कीजिये जागरूक https://shininguttarakhandnews.com/digital-rape-awareness-noida/

