Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Selfi Point Uttarakhand मुख्यमंत्री ने किया सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ…और खुद ली सेल्फी और किया एक नए डेस्टिनेशन की शुरुआत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर डीडी चौक पहुंचकर सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया उन्होंने नगर निगम रूद्रपुर द्वारा डीडी चौक पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्य की भुरी-भूरी प्रशंसा करते हुए मुख्य नगर आयुक्त एवम मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को ऐसे ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों को भी सजाने एवम संवारने के निर्देश दिए। प्रदेश की आर्थिकी का सबसे बड़ा माध्यम पर्यटन है । ऐसे में इस तरह के छोटे-छोटे डेस्टिनेशन को डेवलप कर सरकार पर्यटकों को आकर्षित करना चाहती है और जिस में बढ़-चढ़कर काम भी किया जा रहा है।
Selfi Point Uttarakhand सीएम ने ली खुद सेल्फी

- Selfi Point Uttarakhand क्योंकि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में देशभर के सैलानी बेहतरीन नजारों का लुफ्त लेने आते हैं ऐसे में प्रदेश में टूरिस्ट डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के सेल्फी प्वाइंट बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे हैं । मसूरी, धनोल्टी केदारनाथ, नैनीताल और तमाम ऐतिहासिक स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट डिवेलप किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर का यह इलाका भी अब सेल्फी प्वाइंट से गुलजार होगा..

- Selfi Point Uttarakhand उद्घाटन के दौरान विधायक शिव अरोरा, बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, बीजेपी प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, डीएम युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे। सरकार और प्रशासन को उम्मीद है कि इस तरह की पहल से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकेगा।
अश्लील MMS वीडियो का विदेशी कनेक्शन ? गंदा खेल खौफनाक सच ! https://shininguttarakhandnews.com/cu-mms-kand-latest-video/


