CU MMS KAND : अश्लील MMS का विदेशी कनेक्शन ? गंदा खेल खौफनाक सच ! 1 Dirty Crime

CU MMS KAND चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड ने देश की सबसे शर्मनाक घटना के शक्ल में जैसे दोस्ती , शिक्षण संस्थान और टीचर स्टूडेंट के भरोसे को ही झकझोर दिया है । इस खौफनाक कांड के खुलते पन्नों से अब अलग अलग खबरें भी सामने आ रही हैं। लास्ट सेशन तक बॉयज हॉस्टल जहां नहाने का कॉमन एरिया था , महीनेभर पहले गर्ल्स में बदला है और बताया गया कि यहां आजतक CCTV नहीं लगाया गया था।

CU MMS KAND हर शहर के होस्टल में छाया एक ही मुद्दा

CU MMS KAND
CU MMS KAND
  • CU MMS KAND चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में लड़कियों के नहाते हुए सारे वीडियो मोबाइल फोन से बनाए गए। विवाद के पहले दिन आरोपी लड़की हॉस्टल में लड़कियों की पूछताछ में यह बात खुद कबूल कर चुकी है। उसने इसके लिए बाथरूम वगैरह में कोई स्पाई-कैम वगैरह नहीं लगाया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर लड़कियों को अपने वीडियो बनाए जाने की भनक क्यों नहीं लगी? विवाद के बाद प्रदर्शन में शामिल यूनिवर्सिटी की लड़कियों से बातचीत में कई नई बातें सामने आई हैं।
CU MMS KAND
CU MMS KAND
  • CU MMS KAND यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कहना है कि जिस हॉस्टल में यह घटना हुई, वह पिछले सेशन तक बॉयज हॉस्टल था। इस साल लड़कियों के एडमिशन बढ़ जाने पर इसे गर्ल्स हॉस्टल में कन्वर्ट कर दिया गया। बॉयज हॉस्टल की वजह से इसके बाथरूम में पार्टीशन वगैरह नहीं कराए गए थे। नई स्टूडेंट यहां महीने भर पहले ही आई और अभी भी हॉस्टल के बाथरूम में नहाने वाला एरिया कॉमन था। इसकी वजह से आरोपी लड़की द्वारा वीडियो बनाए जाने का उन्हें पता नहीं चल पाया। लड़कियों का दावा है कि कई वीडियो बाथरूम के दरवाजों की दरारों से भी बनाए गए। इस हॉस्टल में कोई सीसीटीवी वगैरह नहीं लगे इसलिए इन तमाम दावों की पुष्टि कर पाना लगभग नामुमकिन है।
CU MMS KAND
CU MMS KAND
  • CU MMS KAND आरोपी छात्रा ने वार्डन को बताया कि उसने वीडियो बनाई है। उसने गलती कबूलते हुए इसके लिए माफी भी मांगी।आरोपी छात्रा ने वार्डन को बताया कि उसने वीडियो बनाई है। उसने गलती कबूलते हुए इसके लिए माफी भी मांगी।वो 3 बातें, जिसमें छात्राओं के वीडियो बनाने का दावा
CU MMS KAND
CU MMS KAND
पहला… गर्ल्स स्टूडेंट ने आरोपी छात्रा को हॉस्टल में वार्डन के सामने घेरकर पूछा तो उसने दूसरी छात्राओं के वीडियो बनाने की बात कबूल की। उसने प्रेशर में आकर ऐसा करने की बात कही। साथ ही ये वीडियो आगे भेजने की बात भी मानी। उसने मोबाइल में रंकज वर्मा की फोटो दिखाते हुए उसे वीडियो भेजने की बात कही। पुलिस रंकज को गिरफ्तार कर चुकी है।
दूसरा…हॉस्टल वार्डन की पूछताछ में लड़की ने माना कि उसने वीडियो बनाए। वह माफी मांगती भी नजर आई। अगर उसने वीडियो नहीं बनाए थे तो इसे कबूल कर माफी क्यों मांगती?
तीसरा…पुलिस FIR के अनुसार, गर्ल्स हॉस्टल की मैनेजर रीतू ने भी कहा कि आरोपी छात्रा ने पूछताछ में कबूल किया कि वह वीडियो बनाकर अपने साथी को भेजती थी। इसी आधार पर केस दर्ज हुआ।
CU MMS KAND
CU MMS KAND
  • आरोपी छात्रा पर मोबाइल से चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप है। क्या ये संभव है कि मोबाइल से लगातार वीडियो बनाए जाएं और किसी को भनक न लगे। क्या आरोपी लड़की ने वाकई सिर्फ अपनी वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजी, जैसा मोहाली पुलिस और CU मैनेजमेंट दावा कर रही है तो क्या यह कोई जुर्म है? अगर नहीं तो पुलिस ने FIR करके आरोपी छात्रा और उसके 2 साथियों सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को अरेस्ट क्यों किया?
  • मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने आरोपी लड़की और उसके 2 साथियों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराए बगैर ही यह दावा कैसे कर दिया कि लड़की ने सिर्फ अपनी वीडियो भेजी। उसने किसी दूसरी छात्रा की वीडियो नहीं भेजी? इस जल्दबाजी की वजह और जरूरत क्या थी?
  • CU MMS KAND प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि 60 लड़कियों की वीडियो बनाकर वायरल की गई। पंजाब पुलिस और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) मैनेजमेंट ने कहा कि किसी की वीडियो वायरल नहीं हुई। छात्रा पर आरोप है कि उसने कॉमन बाथरूम में नहा रही दूसरी छात्राओं के वीडियो बनाए। मोहाली SSP का दावा है कि छात्रा अपनी वीडियो बना रही थी। यूनिवर्सिटी का भी यही जवाब है। 60 लड़कियों की वीडियो बनाए जाने के आरोप पर पंजाब पुलिस का कहना है कि इसकी जांच चल रही है। CU मैनेजमेंट इससे इनकार कर चुकी है
CU MMS KAND
CU MMS KAND
वायरल वीडियो का पता नहीं; लड़की ने कबूल क्यों किया?
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करने वाली स्टूडेंट्स ने उनके वीडियो वायरल होने का दावा तो किया मगर ऐसा कोई वीडियो अभी तक पुलिस को नहीं सौंपा गया। न ही पुलिस या यूनिवर्सिटी को आरोपी छात्रा या इंटरनेट पर ऐसा वीडियो मिला। वहीं सिर्फ एक मोबाइल से इतने वीडियो बना लिए जाएं और किसी को पता नहीं चले, यह भी मुमकिन नजर नहीं आता। CU MMS KAND इस पूरे विवाद में इस सवाल का जवाब भी नहीं मिला है कि आरोपी छात्रा के दोस्त सन्नी मेहता और रंकज वर्मा आखिर लड़कियों के इतने सारे न्यूड वीडियो का क्या करते थे? क्या इनका इंटरनेट पर कहीं कोई मिसयूज किया जा रहा था?। इस मामले में कुछ छात्राओं ने विदेश से धमकी भरे कॉल आने का भी दावा किया है। तो क्या यह नेक्सस दूसरे देशों तक फैला है और भारतीय लड़कियों के इन न्यूड वीडियो का बाहरी मुल्कों में कोई यूज किया जा रहा था?।
खबर में पढ़ें – रामदेव को पाकिस्तान पर शक – https://shininguttarakhandnews.com/ramdev-on-pakistan-lampi-virus/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.