देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट
Female Body Builders देहरादून स्थित IRDT सभागार में NPC द्वारा आयोजित Mr एंड Mrs उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप में बेहद खास नज़ारा देखने को मिला जब घर की मम्मियों ने बॉडी बिल्डिंग का जौहर दिखाया ।कार्यक्रम में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के मध्य बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिया आयोजित की गई जिसमें सभी ने अपने हुनर का परिचय दिया!
Female Body Builders रैम्प पर मम्मियों का जलवा देखिये

- Female Body Builders जिसने भी ये लम्हा देखा उसको यकीन नहीं हो रग था कि बॉडी बिल्डिंग के इस प्रतियोगिता में जिन महिलाओं (उमा जनवाल, समृद्धि शाही और पूजा पायल) नें बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया,वह सभी एक माँ हैं जिनके 4 से 15 वर्ष तक के बच्चे भी हैं! जो की बहुत अद्भुत हैं!

- आज कहीं ना कहीं इन सभी महिलाओं ने समाज में फैली रूढ़िवादी सोच को तोड़ने का काम किया है जहाँ कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य नहीं कर सकती हैं!आज इन सभी महिलाओं ने समाज में आदर्श प्रस्तुत करने का काम किया है!

पहाड़ की महिलाओं ने देश भर की नारीशक्ति के लिए एक नज़ीर पेश की है ।

इस अवसर पर प्रतियोगिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानियत किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।


